Report by : News Desk
Published at :
अखिलेश यादव से मिले सिवालखास के पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश यादव से मिले सिवालखास के पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान

रणनीति और चुनावी तैयारियों पर गहन मंथन

​संगठन की मजबूती और निरंतर संवाद पर जोर

​मेरठ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। इस उच्चस्तरीय भेंट के दौरान आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक की रणनीति, संगठन की मजबूती और सिवालखास क्षेत्र में पार्टी की भावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
​मुलाकात के बाद सपा नेता नदीम चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हुई बातचीत का मुख्य केंद्र बिंदु पीडीए की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना और समाज के सभी वर्गों के साथ संवाद को सशक्त बनाना रहा। इसके अतिरिक्त, सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय संगठन की स्थिति और आने वाले चुनावों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।सपा नेता नदीम ​चौहान ने कहा कि क्षेत्र में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए जनता के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखना बेहद जरूरी है और इसके लिए संगठन स्तर पर लगातार प्रयास जारी हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्थानीय समस्याओं को समझने और उनका निस्तारण कराने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद बनाए रखा जाएगा।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›