Report by : News Desk
Published at :
एक अनार, रोग भगाये हजार…
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अनार सौ बीमार वाली कहावत तो आप सभी ने सुनी होगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि सचमुच में अनार कितना फायदेमंद है. फलों का राजा भले ही आम को माना जाता है लेकिन अनार रामबाण है. अनार में एक नहीं, कई गुणकारी तत्व पाए जाते हैं. इसके दानों से लेकर रस और छिलके तक जबरदस्त लाभकारी हैं. इसे खाने से कई तरह की बीमारियां शरीर से दूर रहती हैं।

अक्सर आपने देखा भी होगा कि बीमारी में या इससे ठीक होने के बाद ज्यादातर लोगों को अनार खिलाया जाता है. आइए जानते हैं इसके क्या-क्या फायदे हैं और यह किस-किस बीमारियों को ठीक कर सकता है…

अनार की ताकत क्या है

अनार में काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में हिमोग्लोबिन को बढ़ाता है. बीमारी में आयरन कम हो जाता है, इसलिए डॉक्टर अनार खिलाने की सलाह देते हैं. इसके अलावा अनार के दानों में कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, टेनिन, विटामिन्स कूट-कूटकर भरे होते हैं. आयुर्वेद में तो अनार के दाने, पत्ते, जड़, फूल, बीज के छिलके भी गुणकारी माने गए हैं।

चेहरे की रौनक बढ़ाए

    अनार के छिलकों को सुखाकर पाउडर बनाएं. इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर मुंह पर लगाएं. थोड़ी देर बाद मुंह धोएं. हफ्ते में तीन बार ऐसा करने से चेहरे की रौनक लौट आती है और डलनेस खत्म होती है। साथ ही अनार के जूस का रोजाना सेवन करने से भी स्किन में चमक आती है और गालों पर सुर्खी दिखती है। अनार का जूस एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कंट्रोल करता है। इस जूस का इस्तेमाल स्किन पर करने से स्किन की झुर्रियां दूर होती है।

    पेट दर्द से छुटकारा

      अनार पेट से जुड़ी परेशानियों की बेहतरीन दवा है। इसका सेवन रोज़ाना करने से पेट को ठंडक मिलती है, एसिडिटी दूर होती है,
      पेट के अल्सर का इलाज होता है और लूज मोशन रोकने में मदद मिलती है। अनार का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है और दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। इसके लिए अनार के आधे कप रस में काली मिर्च और नमक डालकर पीने से पेट दर्द से छुटकारा मिल सकता है. 10-15 ग्राम अनार के सूखे छिलके पीसकर उसमें दो लौंग पाउडर मिलाकर पानी में उबालें. जब आधा पानी रह जाए तो तीन खुराक दिन में पिएं। इससे दस्त से आराम मिल सकता है।

      खांसी करे ठीक

      10 ग्राम अनार के छिलके में 2 ग्राम नमक को मिलाकर पीसकर शहद के साथ चाटने से खांसी चुटकी में दूर हो सकती है. नाक में अनार का जूस डालने से खून आना बंद हो सकता है. 8 ग्राम अनार के छिलके का चूर्ण पानी के साथ पीने से खूनी बवासीर से आराम मिल सकता है।

        घबराहट कम करे

          60-70 ग्राम अनारदाना, 20 दाने काली मिर्च, आधा चम्मच भुना जीरा, एक चुटकी भुनी हींग, दो चुटकी सेंधा नमक को पीसकर पाउडर बना लें. इसे आधा चम्मच खाने से घबराहट और जी मिचलाने की समस्या खत्म हो सकती है।

          पायरिया में फायदेमंद

            दांतों से खून निकल रहा है यानी पायरिया है तो अनार के सूखे फूल बारीक पीसकर मंजन की तरह दिन में 2-3 बार करें. इससे दांतों से खून आना बंद हो जाएगा और दांतों को मजबूती भी मिल सकती है।

            भूख बढ़ाए, खाना पचाए

              अगर किसी को कम भूख लगती है या पाचन से जुड़ी कोई समस्या है तो अनार के दाने फायदेमंद हो सकते हैं. सेंधा नमक, काली मिर्च, जीरा, हींग को पीसकर पाउडर बनाएं और उसका सेवन करते रहें. पाचन ठीक करने के लिए तीन चम्मच अनार के रस में एक चम्मच जीरा और गुड़ मिलाकर खाने के बाद लें. इससे काफी राहत मिलेगी।

              पेट में कीड़ों की समस्या खत्म करे

                अगर पेट में कीड़े हैं तो अनार के छिलके इन्हें खत्म कर सकते हैं. अनार के सूखे छिलकों के पाउडर को एक चम्मच में लेकर दिन में तीन बार पानी के साथ लें. पेट के कीड़े खत्म हो सकते हैं. यह पाउडर पीडियड्स की समस्या में ज्यादा ब्लीडिंग में भी लाभकारी होता है।

                Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›