Report by : News Desk
Published at :
इन 5 तरीकों से पायें चूहों से छुटकारा
विज्ञापन
विज्ञापन

चूहे न सिर्फ आपके घर को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि वे कई बीमारियों को भी अपने साथ ढोते हैं. इनके काटने से फर्नीचर, कपड़े और भोजन बर्बाद हो सकता है. इसलिए घर से चूहों को दूर रखना बेहद जरूरी है. यहां हम 5 ऐसे आसान और असरदार उपाय बता रहे हैं, जो चूहों को घर से भगाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

पेपरमिंट ऑयल

चूहे तेज गंध से परेशान होते हैं, और पेपरमिंट ऑयल की गंध उन्हें बहुत तीखी लगती है. इस तेल का इस्तेमाल करना चूहों को घर से दूर रखने का एक नेचुरल और सेफ तरीका है. कुछ रुई के टुकड़ों पर पेपरमिंट ऑयल की कुछ बूंदें डालें और इन्हें उन जगहों पर रखें जहां चूहे अक्सर आते हैं, जैसे रसोई, अलमारियां, और घर के कोने. चूहे इस गंध से दूर भागेंगे।

बंद कर दें घर के छेद

चूहों के घर में एंट्री करने के लिए छोटे-छोटे होल्स का होना काफी होता है. इसलिए घर के सभी दरारें, खुले रास्ते और बिलों को सील करना जरूरी है. स्टील ऊन, सीमेंट, या मेटल शीट का इस्तेमाल करके इन छेदों को बंद कर सकते हैं. इससे चूहे घर में घुसने से पहले ही रुक जाएंगे।

ट्रैप

चूहों को पकड़ने के लिए पारंपरिक रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले ट्रैप्स एक अच्छा तरीका हो सकते हैं. ये एक ऐसा तरीका है जिससे आप चूहों को उनके पसंदीदा भोजन का लालच देकर पकड़ सकते हैं. बाजार में कई तरह के चूहा फंसाने के ट्रैप मिलते हैं, जैसे स्प्रिंग-लोडेड ट्रैप, गोंद वाले ट्रैप, और इलेक्ट्रॉनिक ट्रैप।

बिल्ली

अगर आपके घर में बिल्ली है, तो आपको चूहों से ज्यादा परेशानी नहीं होगी. बिल्लियां चूहों के नेचुरली शिकारी होती हैं, और उनकी मौजूद से ही चूहे घर से भाग जाते हैं. अगर आप पालतू जानवर रखना चाहते हैं, तो बिल्ली एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है।

अल्ट्रासोनिक रिपेलर

चूहों को तेज आवाज और कुछ खास ध्वनियों से डर लगता है. बाजार में अल्ट्रासोनिक रिपेलर मौजूद हैं जो ऐसी आवाज पैदा करते हैं जिसे इंसान नहीं सुन सकता, लेकिन चूहे इससे डरकर दूर भागते हैं. ये चूहों को घर से भगाने का एक मॉडर्न और गैर-नुकसानदेह तरीका है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›