E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

sultanpur e radio india
सुल्तानपुर

Sultanpur News: आईटीआई के छात्र ने लगाई फांसी

Sultanpur News: मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव में सोमवार को सुबह आईटीआई के छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में पंखे के हुक से गमछे के सहारे लटका देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों के जानकारी देने पर पहुंची पुलिस ने छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव निवासी पंकज वर्मा (19) रविवार की रात कमरे में सोने गया था। सोमवार को सुबह परिजन सोकर उठे तो पंकज के कमरे का नजारा देखकर अवाक रह गए। उसका शव कमरे की छत के हुक से फंदे से लटका दिखा। परिजन आननफानन उसे नीचे उतारकर सीएचसी मोतिगरपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाबा बुधिराम वर्मा ने बताया कि पंकज कुछ वर्षों से चक्कर आने की समस्या से परेशान था।


उसका इलाज वाराणसी से चल रहा था। संत तुलसीदास पीजी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद दो दिन पहले ही पांडेबाबा के पास एक कॉलेज में उसने आईटीआई में प्रवेश लिया था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष तरुण कुमार पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

A282b0bec97cb294f7ff1ac422ea9da756038bbf9b401c4b651723ceec9f52e4
आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।