• सेहत
  • सेहत के लिए अनार का जूस है बेहद फादेमंद… जानकर रह जाओगे हैरान

    अनार का जूस

    अनार के जूस में भरपूर मात्रा में आयरन और फॉलिक एसिड होते हैं। इनसे खून की कमी दूर होती है। अनार के जूस में मौजूद पॉलीफिनॉल्स कैंसर पैदा करने वाले सेल्स की ग्रोथ रोककर कैंसर से बचाते हैं। अनार के जूस में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी तत्व हार्ट को हेल्दी रखने में हेल्पफुल हैं। अनार का रस पेट पर जमी चर्बी कम करने में भी मददगार साबित हो सकता है।

    अपच

    आपको देर रात की पार्टी से अपच हो गया है तो पके अनार का रस 1 चम्मच, आधा चम्मच सेका हुआ जीरा पीसकर तथा गुड़ मिलाकर दिन में तीन बार लें। प्लीहा और यकृत की कमजोरी तथा पेटदर्द अनार खाने से ठीक हो जाते हैं। अपच की समस्या के लिए अनार के 10 मिली रस में भुना हुआ 2 ग्राम जीरा, और 5 ग्राम गुड़ मिला लें। इसे दिन में 2 या 3 बार प्रयोग करें। इससे सभी प्रकार की अपच की परेशानी ठीक होती है।

    दस्त तथा पेचिश

    15 ग्राम अनार के सूखे छिलके और दो लौंग लें। दोनों को एक गिलास पानी में उबालें। फिर पानी आधा रह जाए तो दिन में तीन बार लें। इससे दस्त तथा पेचिश में आराम होता है। अनार कब्ज दूर करता है, मीठा होने पर पाचन शक्ति बढ़ाता है। इसका शर्बत एसिडिटी को दूर करता है।

    अत्यधिक मासिक स्राव

    अनार के सूखे छिलकों का चूर्ण एक चम्मच फाँकी सुबह-शाम पानी के साथ लेने से रक्त स्राव रुक जाता है।

    मुँह में दुर्गंध

    मुँह में दुर्गंध आती हो तो अनार का छिलका उबालकर सुबह-शाम कुल्ला करें। इसके छिलकों को जलाकर मंजन करने से दाँत के रोग दूर होते हैं।

    बेहतर मूंड

    अनार आपका मूड अच्छा करता है और साथ ही याददाश्त बढ़ाता है। तनाव से भी आपको निजात दिलाता है। अनार में लोहे की भरपूर मात्रा होती है, जो रक्त में आयरन की कमी को पूरा करता है। अनार के जूस को खाली पेट पी सकते है। सफेद दाग मे यह फायदा करता है।

    उच्च रक्तचाप

    उच्च रक्तचाप को घटाता है, सूजन और जलन में राहत पहुँचाता है, गठिया और वात रोग की संभावना घटाता, जोड़ों में दर्द कम करता है।

    कैंसर

    कैंसर की रोकथाम में सहायक बनता है, महिलाओं में मातृत्व की संभावना और पुरुषों में पुरुषत्व बढ़ाता है। अनार को त्वचा के कैंसर, स्तन-कैंसर, प्रोस्टेट ग्रंथि के कैंसर और पेट में अल्सर की संभावना घटाने की दृष्टि से भी विशेष उपयोगी पाया गया है। बच्चों की खाँसी, अनार के छिलकों का चूर्ण आधा-आधा छोटा चम्मच शहद के साथ सुबह-शाम चटाने से मिट जाती है।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins