• सेहत
  • बेदाग और निखरी त्वचा के लिए रोजाना पिएं मॉर्निंग डिटॉक्स वॉटर

    Kheera Nimbu Pudina

    अक्सर हम लोग अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से करते हैं. लेकिन जो लोग हेल्थ कॉन्शियस होते हैं वो लोग गर्म पानी पीते हैं या फिर शहद, नींबू का रस और गर्म पानी पीते हैं. इससे सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं. वहीं कभी-कभी स्वाद के चक्कर में कई बार हम ऐसी चीजें खा लेते हैं जिन्हें पचा पाना हमारे शरीर के लिए मुश्किल हो जाता है। मैदा से लेकर प्रोसेस्ड फूड तक ऐसी चीजें हैं जो पेट में आसानी से नहीं पचती हैं। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि एक ड्रिंक है जिसे पीने से आपको ना सिर्फ फायदा मिलेगा बल्कि इससे आपको बेदाग और निखरी त्वचा भी मिलेगी…जी हां आप खीरा, नींबू और पुदीना का पानी पी सकते है जिससे आपको अनगिनत फायदे मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं इससे मिलने वाले फायदों के बारे में…

    डिटॉक्स वॉटर के फायदे

    सुबह खाली पेट इस पानी को पीने से डाइडेस्टिव हेल्थ में सुधार आता है। इस पानी से स्लो पड़ गई पाचन क्रिया तेज होती है। जिससे आपका पेट आसानी से साफ हो जाता है। पेट में जमा सारी गंदगी निकल जाती है और कब्ज से छुटकारा मिलता है।

    खाली पेट इस पानी को पीने से मोटापा कम होता है। इससे इससे पाचन मजबूत होता है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। जिससे शरीर फैट और कैलोरी को तेजी से बर्न करने लगता है। इस पानी से वजन घटाने में आसानी होती है।

    खीरा नींबू का पानी पीने से शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट रहता है। इससे दिनभर शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। खीरा और पुदीना कूलिंग एजेंट का काम करते हैं जो पेट की गर्मी को भी शांत करते हैं। नींबू के एसिडिक गुण पाचन ठीक करते हैं।

    बॉडी को डिटॉक्स करने में भी ये पानी मदद करता है। इसे पीने से शरीर में मौजूद खराब पादर्थ बाहर निकल जाते हैं। जिससे त्वचा पर निखार आता है और मुंहासे और एक्ने की समस्या दूर होती है।

    इस पानी में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है। जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से भी खीरा और नींबू का पानी बचाता है।

    खीरा, नींबू और पुदीना से तैयार डिटॉक्स वॉटर

    इसके लिए आप खीरा, नींबू और पुदीना को रात भर पानी में भिगोकर छोड़ दीजिए. सुबह उठकर इस पानी को छान लें और खाली पेट इस पानी को पी लें। इस पानी को पीने से आपका पेट और बॉडी डिटॉक्स हो जाएगी और शरीर में जमा सारी गंदगी आसानी से बाहर निकल जाएगी। ये तीनों ही आपके ओवरऑल हेल्थ को बढ़ावा देगा. इसके अलावा आप को बेदाग और निखरी त्वचा भी मिलेगी. इसलिए आप रोज सुबह इस पानी का सेवन करें.आप चाहे तो इस पानी को दिन भर में थोड़ा-थोड़ा करके भी पी सकते हैं.

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins