• सुल्तानपुर
  • Sultanpur News: दो साहित्यकारों का होगा सम्मान

    sultanpur e radio india

    Sultanpur News: अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मेलन में जिले के दो वरिष्ठ साहित्यकारों का सम्मान किया जाएगा। गाजियाबाद में आगामी 26 अक्तूबर से दो दिवसीय 32वां सम्मेलन शुरू होगा। इसमें छह पुस्तकों का लोकार्पण होगा। देश के सात चुनिंदा साहित्यकारों को सम्मान अलंकरण भी दिया जाएगा।गाजियाबाद में आयोजित साहित्य सम्मेलन में सोशल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभाव का निराकरण कैसे हो, विषय पर भी विचार रखे जाएंगे।

    मुख्य अतिथि राजस्थान व हिमाचल के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र होंगे। सम्मेलन में लंभुआ तहसील के जमखुरी निवासी व पूर्व प्रधानाचार्य राम प्यारे प्रजापति और जयसिंहपुर तहसील के बनरहा निवासी और पूर्व रेल अधिकारी नरेंद्र शुक्ल का सम्मान अलंकरण किया जाएगा। पूर्व प्रधानाचार्य को शिक्षा भूषण सम्मान तो पूर्व रेल अधिकारी को कवि भूषण सम्मान दिया जाएगा।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins