• सुल्तानपुर
  • Sultanpur News: ट्रेनों में सीटें फुल, कन्फर्म टिकट के लिए यात्री परेशान

    sultanpur e radio india

    Sultanpur News: डाला छठ महापर्व पर सुल्तानपुर से होकर महानगरों को जाने वाली ट्रेनों में सीटों का वेटिंग ग्राफ बढ़ गया है। अयोध्या से लोकमान्य तिलक को जाने वाली साकेत एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में रविवार को 100 के ऊपर वेटिंंग चल रही हैं।

    सुल्तानपुर से चलकर आनंद विहार को जाने वाली सद्भावना अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में रविवार को 175 वेटिंग चल रही है। 11 नवंबर को अयोध्या कैंट से लोकमान्य तिलक जाने वाली तुलसी डाउन एक्सप्रेेस के स्लीपर कोच में 67 वेटिंग चल रही है। 12 नवंबर को सुल्तानपुर स्टेशन से बनकर लोकमान्य तिलक जाने वाली सुल्तानपुर सुपर फास्ट अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 75 वेटिंग चल रही है। वहीं, 13 नवंबर को अयोध्या कैंट से लोकमान्य तिलक जाने वाली तुुलसी डाउन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 90 वेटिंग चल रही है। 14 नवंबर को अयोध्या कैंट से लोकमान्य तिलक जाने वाली साकेत डाउन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच 108 वेटिंग हैं। सीएमआई विवेक त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को रिजर्वेशन काउंटर पर तत्काल कोटे से 15 कन्फर्म टिकट दिए गए हैं।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins