Report by : editor
Published at :
रक्षाबंधन पर पहले बांधे देवताओं को राखी और फिर मनाएं त्योहार
विज्ञापन
विज्ञापन

संकटमोचक भगवान हनुमान का जन्मोत्सव हर साल बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. इस साल हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल 2025, शनिवार को मनाया जाएगा।इस दिन देशभर के हनुमान मंदिरों को सुंदर पुष्पों और दीपों से सजाया जाता है।भक्त पूजा, व्रत और भजन-कीर्तन के माध्यम से हनुमान जी को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं।मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने से भगवान हनुमान अति प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। चलिए जानते हैं कि ज्योतिषाचार्य मुकेश मिश्रा से हनुमान जन्मोत्सव पर किन वस्तुओं का दान करना विशेष फलदायक माना गया है।

हल्दी का दान

हल्दी का दान करने से घर में धन और शुभता आती है. यह आर्थिक समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

अनाज का दान

इस दिन अनाज का दान करने से लक्ष्मी जी का वास होता है और जीवन में कभी अन्न की कमी नहीं रहती।

लड्डू का दान

हनुमान जी को लड्डू अति प्रिय हैं. लड्डू का दान करने से नौकरी में पदोन्नति, मान-सम्मान और धन में वृद्धि होती है।

सिंदूर और नारंगी वस्त्र का दान

हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करना बेहद शुभ माना गया है. साथ ही नारंगी या लाल वस्त्रों का दान करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

भुने हुए चने और गुड़ का दान

ये दोनों हनुमान जी को बहुत प्रिय हैं. इनका दान करने से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है।

लाल कपड़ा और लाल फल

हनुमान जी को लाल रंग बहुत प्रिय है. अगर आप लाल वस्त्र किसी ज़रूरतमंद को दान करते हैं या लाल फल अर्पित करते हैं, तो मंगल दोष दूर होता है और भाग्य बलवान बनता है।

गेहूं और गुड़ का दान

इनका दान करने से कष्टों से मुक्ति, रोगों से रक्षा और जीवन में सकारात्मकता आती है।

तुलसी का पौधा दान करें

तुलसी को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है और सीता जी, जो लक्ष्मी का अवतार मानी जाती हैं, हनुमान जी की माता समान हैं। इसलिए तुलसी का दान करने से हनुमान जी और लक्ष्मी जी दोनों की कृपा प्राप्त होती है।

बंदरों को गुड़, केले खिलाएं

बंदरों को गुड़, केले या चने खिलाएं. यह कार्य पवित्र माना जाता है और हनुमान जी की विशेष कृपा मिलती है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›