• मेरठ
  • ‘योग का सामाजिक जीवन पर प्रभाव’ पर गोष्ठी आयोजित

    'योग का सामाजिक जीवन पर प्रभाव' पर गोष्ठी आयोजित
    • वरिष्ठ संवाददाता, मेरठ

    योग विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21.6.25 के संबंध में माननीय कुलाधिपति महोदया के निर्देशानुसार ‘Yoga for one Earth, one health’ कार्यक्रम के अंतर्गत “विरासत से विकास: योग का सामाजिक जीवन पर प्रभाव” विषय पर उत्तराखंड ओपन विद्यालय में योग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ भानू प्रकाश जोशी जी द्वारा परिचर्चा की गई। उन्होंने बताया कि किस प्रकार योग द्वारा सामाजिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है।

    news

    सामाजिक स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण: WHO

    WHO की परिभाषा के अनुसार किसी व्यक्ति को केवल शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना ही स्वास्थ्य नहीं माना जाता बल्कि सामाजिक स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण पहलू है। और योग द्वारा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ सामाजिक स्वास्थ्य भी बढ़ाया जाता है।

    इस परिचर्चा में योग विज्ञान विभाग के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया इस परिचर्चा के दौरान साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्षा प्रोफेसर नीलू जैन और सचिव प्रोफेसर कृष्ण कान्त शर्मा, विभाग के समन्वयक प्रोफेसर राकेश कुमार शर्मा, सभी शिक्षक डॉ नवज्योति सिद्धू, श्री सत्यम सिंह, श्री अमरपाल, डॉक्टर कमल शर्मा, अंजू मलिक, श्रीमती ईशा पटेल, कुमारी साक्षी मावी उपस्थित रहे।

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins