E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

शारदीय नवरात्रि डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन
विशेष

शारदीय नवरात्रि डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन

निहारिका ब्यूटी सैलून सीजन 9 में डांडिया पर महिलाएं व श्रद्धालु जम कर झूमें

Suresh kannojiya

शाहगंज नगर में नवरात्रि के पर्व पर डांडिया-गरबा के रंग में पूरा शहर रंग गया है। शाहगंज नगर के लक्ष्मी नारायण वाटिका परिसर में निहारिका ब्यूटी सैलून एंड सीजन 9 राज डी जे द्वारा आयोजित शारदीय नवरात्रि डांडिया महोत्सव में डांडिया पर महिलाएं व श्रद्धालु झूमते व डांडिया नृत्य कर मां दुर्गा की आराधना किया। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। शारदीय नवरात्रि डंडियां महोत्सव कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग नृत्य करते दिखाई दिए । महोत्सव की शुरुआत पहले मां जगदम्बा स्वरूपा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मां दुर्गा के आरती के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह और डॉ वेद प्रकाश सिंह जी, ओम प्रकाश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, गीता जायसवाल ने किया ।अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में बुलबुल अग्रहरि, आशा गुप्ता, मुन्नी जैसवाल आदि अति विशिष्ट अतिथियों ने दिप प्रज्वलित करके किया ।

सर्वप्रथम परी सोनी के माध्यम से गणेश वंदना हुई तत्पशात्म होत्सव के दौरान समिति पदाधिकारी के अलावा समाज की बहनें एवं नन्हीं परियों ने नवरात्र के प्रसिद्ध भजनो के अलावा पारंपरिक गीतों पर जमकर डांडिया खेली और गरबा किया। कार्यक्रम में एक कलाकार ने दुर्गा मां के स्वरूप में सभी को आशीवार्द दिया । मौके पर समिति की आयोजक खुशबू जायसवाल ने कहा कि नवरात्रि शक्ति, भक्ति और आनंद का पर्व है। यह हमें माता दुर्गा की उपासना करने के साथ हीं समाज में एकता प्रेम और उत्साह फैलाने का अवसर प्रदान करता है। और वही आयोजक ऋषिराज जायसवाल ने कहा कि डांडिया केवल एक नृत्य ही नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति परंपरा और आनंद का प्रतीक भी है।

कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आयोजक समिति ने सभी एक-एक अतिथियों का आभार प्रकट किया । कार्यक्रम का संचालक रविकांत जायसवाल, ऋतु अग्रहरि, सुशील सेठ बागी ने किया। जौनपुर से आये लायंस डॉ शितिज शर्मा ने कार्यक्रम की सरहाना करते हुए लायंस क्लब शाहगंज खुशबू की अध्यक्ष लायंस खुशबू जायसवाल को बधाई दी और लायंस क्लब में आपका परचम ऐसे ही लहराता रहे ।

वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ वेद प्रकाश सिंह राजू भैया ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बोला कि ऐसा लग रहा की जैसे आज हमलोग गुजरात में गरबा खेलने आये है , कार्यक्रम स्थल पर सभी लोग पूरे गुजराती गरबा के पोशाक में नज़र आये, और नौ साल से आप सभी को एक साथ एक मंच पर इकट्ठा कर कार्यक्रम करना बहुत बड़ी बात होती है,ईश्वर आपको इसी तरह से ऊंचाइयों तक ले जाए ।

इस कार्यक्रम के को मुख्य प्रायोजक गहना कोठी विवेक सेठ जी और को प्रायोजक प्रदीप जायसवाल भाजपा नेता,डॉ एस एल गुप्ता जी ,शीतल अग्रवाल जी, दिनेश मोदनवाल जी, वाशु अग्रहरि मिस्टर जौनपुर,डॉ तारीख़ शेख, संजय सोनी, अरविंद अग्रहरि जी, आराधना अग्रवाल,डॉली किन्नर,स्वर्णिमा जायसवाल,आकाश गुप्ता, बिट्टू किन्नर, बैजनाथ अग्रहरि,अश्वनी अगरहरि थे ।

डांडिया नाईट में हाईएस्ट रजिस्ट्रेशन अवार्ड, बेस्ट गरबा डांस अवार्ड , बेस्ट डांडिया डांस अवार्ड, बेस्ट फ़िमेल गेटअप अवार्ड, बेस्ट कपल डांस अवार्ड, बेस्ट किड्स फुल गेटअप एवं किड्स परफॉरमेंस अवार्ड, बेस्ट मेल गेटअप एवं परफॉरमेंस अवार्ड से प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक की भूमिका सलमान शेख और ज्योति श्रीवास्तव ने की ।इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने डांडिया नृत्य किया।कार्यक्रम का समापन खुशबू जयसवाल ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों को संबोधित करते हुआ किया ।

Bc1c2bf4830034912a150dbe47c92c5694e9588440ef6f5fcce37bece2285526
पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।