• जौनपुर
  • फीचर्ड
  • महिला सुरक्षा व अधिकारों पर मिशन शक्ति जागरूकता गोष्ठी आयोजित

    आर.के. इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज शाहगंज में मिशन शक्ति कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को जागरूक करती पुलिस टीम।
    Suresh kannojiya

    सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश के संकल्प के साथ छात्राओं को दी गई सुरक्षा व योजनाओं की जानकारी

    शाहगंज (जौनपुर)। नगर के अयोध्या मार्ग स्थित आर.के. इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में शनिवार को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पुलिस विभाग द्वारा जागरूकता गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. जे.पी. दुबे ने की। उपनिरीक्षक चंद्रभान यादव, उपनिरीक्षक विनोद यादव और कांस्टेबल रिंका मौर्या ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम की प्रभारी सिंह ने छात्राओं से संवाद करते हुए महिला अधिकार, साइबर सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड से बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संकट की स्थिति में 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 वीमेन हेल्पलाइन और 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन जैसी सेवाएं हर समय महिलाओं की मदद के लिए सक्रिय हैं।

    प्रबंध निदेशक डॉ. जे.पी. दुबे ने कहा कि “मिशन शक्ति केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर व आत्मविश्वासी बनाने का सामाजिक अभियान है।” कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका प्रतिमा यादव ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्रीजीव कृष्णन कुट्टी, उप प्राचार्या मंजूषा मधु, डॉ. सत्य प्रकाश अस्थाना, डॉ. विपिन कुमार यादव, डॉ. वसीम अहमद सहित शिक्षक-छात्राएं व स्टाफ मौजूद रहे।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins