Report by : News Desk
Published at :
Prayagraj: अतीक अहमद का खास गुड्डू मुस्लिम करेगा सरेंडर Prayagraj: अतीक अहमद का खास गुड्डू मुस्लिम करेगा सरेंडर
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड ने पूरे उत्तर प्रदेश को झकझोर दिया था, और अब इसी मामले में पुलिस ने बड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुड्डू मुस्लिम उर्फ गुड्डू बमबाज, साबिर और अरमान के मकानों पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है। ये तीनों आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे हैं और पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई है। तीनों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित है।

पूरा मुफ्ती और खुल्दाबाद इलाक़े में पुलिस टीम ने इन आरोपियों के घर जाकर नोटिस चस्पा किया। गुड्डू मुस्लिम का घर चकनिरातुल क्षेत्र में है, अरमान का घर सिविल लाइंस इलाके में और साबिर का घर पुरा मुफ्ती क्षेत्र में स्थित है। सभी जगह पुलिस ने कोर्ट के आदेश के आधार पर नोटिस चस्पा कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि यदि आरोपी एक से दो महीने के भीतर कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं करते, तो उनके मकानों की कुर्की कर संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।

यह वही मामला है जिसने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए थे। 24 फरवरी 2023 को बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के गवाह उमेश पाल की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जब वह गाड़ी से उतरकर घर की ओर भागने लगे, तभी उन पर बम फेंके गए। इस हमले में उमेश पाल और उनके दो गनर गंभीर रूप से घायल हुए और अस्पताल में इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया।

गुड्डू मुस्लिम इस केस का सबसे चर्चित आरोपी है, जिसने बमबाजी की थी और घटना का वीडियो भी सामने आया था। वह अतीक अहमद के बेटों से करीबी रूप से जुड़ा रहा है और शाइस्ता परवीन का भी भरोसेमंद व्यक्ति माना जाता है। पुलिस की ताजा कार्रवाई के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि हत्याकांड के इन फरार चेहरों पर जल्द शिकंजा कस सकता है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›