
सुल्तानपुर। गायत्री परिवार सुल्तानपुर द्वारा जिला समन्वयक डॉ. सुधाकर सिंह के नेतृत्व में तथा वरिष्ठ अधिवक्ता शालिकराम प्रजापति के मार्गदर्शन में व्यापक सफाई अभियान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति सामाजिक चेतना विकसित करना और धार्मिक स्थलों की पवित्रता को बनाए रखना है।
यह कार्यक्रम पावन विजेथुआ धाम स्थित प्रजापति धर्मशाला परिसर में नियमित रूप से आयोजित किया जाता रहा है। अभियान के दौरान स्वच्छता के साथ-साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों के प्रति भी जागरूक किया जाता है।
आयोजकों का कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और आमजन को स्वच्छता एवं जागरूकता से जोड़ने में सहायता मिलती है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे निरंतर जारी रखने की मांग की है।





