E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

EServiceMantraStripe Advt 500x127
सीताकुंड घाट को एक करोड़ 71 लाख की सौगात
सुल्तानपुर फीचर्ड

सीताकुंड घाट को एक करोड़ 71 लाख की सौगात

Deepak Prami E Radio India Reporter Sultampur

पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने किया भूमि पूजन, बनेंगे हाल और बहु उपयोगी श्रद्धालु शौचालय एवं नए मॉडल में देखेंगी सीढ़ियां

सुल्तानपुर : नगर क्षेत्र वार्ड बढ़ैयाबीर सुलतानपुर में गोमती नदी के तट पर स्थित पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व के स्थल पर नये हनुमान घाट के निर्माण कार्य का शिलान्यास पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल द्वारा विधिवत भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि आदि गंगा मॉ गोमती नदी के तट पर स्थित यह कच्चा घाट धार्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व का प्राचीन स्थल है, जिसे सीताकुण्ड घाट की तर्ज पर विकसित किये जाने हेतु श्रद्धालुओं व स्थानीय सभासद द्वारा काफी लम्बी समय से मॉग की जा रही थी, पालिका द्वारा नगरीय क्षेत्रों में अवस्थित सांस्कृतिक, धार्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलों पर अवस्थापना तथा अन्य सुविधाओं का विकास हेतु ‘‘वंदन योजना’’ अन्तर्गत नये हनुमान घाट के निर्माण कार्य का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे शासन द्वारा 171.21 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है व आज इसका शिलान्यास किया गया है। इस कार्य में 50मी0×17मी0 लम्बाई चौड़ाई में सीढ़ीयुक्त घाट का निर्माण, 350 वर्गमी0 इन्टरलॉकिंग रास्ते का निर्माण, 02 बड़े हाल व 05 सीटर शौचालय, प्रकाश व्यवस्था के लिए 02 हाईमास्ट के साथ वृक्षारोपण, इन्टरलॉकिंग पाथ वे एवं अन्य सौन्दर्यीकरण कार्य सहित सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी। इस घाट के बन जाने से श्रद्धालुओं को नियमित पूजा-पाठ स्नान के साथ ही छठ पूजा, पूर्णिमा अमावस्या आदि पर्वों व तीज-त्योहारों पर विशेष स्नान-दान व पूजन अर्चन हेतु दूर नहीं जाना पड़ेगा, यह धार्मिक व पौराणिक महत्व का स्थल आने वाले समय में श्रद्धालुओं की भीड़ युक्त पर्यटन केन्द्र के रूप में भी विकसित होगा, जिससे आर्थिक उन्नति भी होगी। वरिष्ठ साहित्यकार कमल नयन पाण्डेय ने बताया कि इस घाट के निर्माण से सम्पूर्ण नगर क्षेत्र के श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। भाजपा नेता राम चन्द्र मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार शहरी क्षेत्र के विकास के साथ-साथ प्राचीन धार्मिक एवं पौराणिक स्थलों का भी जीर्णोद्धार व सौन्दर्यीकरण प्राथमिकता से करा रही है, जिसका उदाहरण आज हम सबको इस विकसित हनुमान घाट के रूप में मिलने जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक स्थानीय सभासद प्रवीण मिश्र ने बताया कि कई वर्षों से यहॉं आने वाले श्रद्धालुओं को काफी असुविधा होती थी, जो कि दूर होगी व सीताकुण्ड घाट के साथ ही इस घाट का निर्माण पूर्ण होने पर काफी राहत मिलेगी, उपस्थित सम्मानित अन्य गणमान्यजन द्वारा भी पालिकाध्यक्ष को इस कार्य हेतु प्रशंसा करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सभासद प्रवीण मिश्र, अखिलेश मिश्र, गिरीश कुमार मिश्र, अरशद हबीब, संजय कप्तान, अरूण कुमार तिवारी व मनीष कुमार जायसवाल, सन्दीप गुप्ता तथा भाजपा के राम चन्द्र मिश्र, पूर्व मन्त्री ओम प्रकाश पाण्डेय, डा0 जे0पी0 सिंह, साहित्यकार कमल नयन पाण्डेय, अमरपाल जी, संजय सिंह सोमवंशी, विजय त्रिपाठी, सुजीत सिंह, आर्यन मिश्रा, मीनू पांडे, वरूण, कुलदीप मिश्रा, संतोष मिश्रा पूर्व सभासद, नवीन मिश्रा, सुरसेन सिंह, अनिल सिंह, अनिरूद्ध शुक्ला सहित भारी संख्या में स्थानीय जनमानस व गणमान्य बन्धु उपस्थित रहे !!

#Sultanpur #SitakundGhat #HanumanGhat #UPDevelopment #GomtiRiver #VandanYojana #LocalNews #UttarPradesh

Bc1c2bf4830034912a150dbe47c92c5694e9588440ef6f5fcce37bece2285526
पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।