सरधना में महादेव देवी मंदिर में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से संपन्न
सरधना।
क्षेत्र के प्रसिद्ध महादेव देवी मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन भक्ति भावना और हर्षोल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया।
प्रातःकाल भगवान के विग्रहों, शिव परिवार, षोडश मात्रका, नवग्रह, 64 योगिनी एवं 33 कोटि देवी-देवताओं के पूजन-प्रतिष्ठा का विधिवत शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। यजमान के रूप में दीपक शर्मा, सीमा शर्मा, पवन चौहान, नीलिमा, सतीश कुमार, निशा पहलवान, शरद त्यागी, समाजसेवी मनोज बंसल (भट्टे वाले), गोपाल सैनी एवं गीता ने श्रद्धापूर्वक पूजन में भाग लिया। पूजन के उपरांत शिवलिंग, भगवान कार्तिकेय, भगवान गणेश, माता पार्वती एवं नंदी महाराज की प्रतिमाओं को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर में प्रतिष्ठित कराया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान की प्रतिमाओं को उनके निर्धारित स्थान पर विराजमान कराया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।
इसके पश्चात आयोजित हवन-यज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व शांति और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कन्या पूजन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुरोहित कृष्ण गोपाल, वीरेंद्र शास्त्री, पंकज मिश्रा एवं शुभम पंडित को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में सहयोग देने वाले यजमानों एवं व्यवस्थाओं में योगदान देने वाले नागरिकों का भी सम्मान किया गया। समाज की ओर से प्राण प्रतिष्ठा में प्रमुख कार्यभार संभालने वाली श्रीमती राजेश्वरी, श्रीमती शिक्षा देवी, श्रीमती राजकुमारी बिंदिया, श्रीमती अमृता चौधरी, श्यामभूल आदि को माला एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शुभम आचार्य, मनमोहन त्यागी, ललित गुर्जर, अशोक सिंह, पप्पू ठाकुर, अनिल चौधरी, हिमांशु पवार, डॉ. ओमकार पुंडीर, डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. सुधीर त्यागी, टीटू प्रमुख, नरेंद्र शर्मा, संजीव पवार, धर्मपाल चौधरी, आशु चौधरी, दिनेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, प्रदीप बुद्धि राजा, केशव शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, श्रीमती विमला अरोड़ा, प्रेमलता सक्सेना, उमा त्यागी, इंदिरा जाटव, राजकुमार प्रजापति, लोकेश जैन, आदेश जैन सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।