E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

होली पर बसफोड़वा समाज के जरूरतमंदों को प्राकृतिक रंग, पिचकारी व मिठाइयां वितरित करतीं वैदेही शक्ति सखी समिति की अध्यक्ष नीतू मिश्रा व अन्य पदाधिकारी
जौनपुर

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

Suresh kannojiya

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली

शाहगंज। नगर के काशीराम कालोनी के पास बसफोड़वा समाज के जरूरतमंद परिवारों के बीच होली के अवसर पर प्राकृतिक रंग, अबीर-गुलाल, पिचकारी एवं पारंपरिक मिठाइयों का वितरण किया गया। आयोजन का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन वैदेही शक्ति सखी समिति की ओर से किया गया। समिति की अध्यक्ष नीतू मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि समाज के छोटे तबके को त्योहारों पर अपनापन महसूस कराना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। छोटी-छोटी खुशियां देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना सबसे बड़ा सुकून देता है।

उन्होंने कहा कि उपहार पाने के बाद बच्चों और महिलाओं की मुस्कुराहट आगे भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देती है। त्योहार तभी सार्थक होते हैं जब सभी वर्गों के लोग उसमें सहभागी बनें।

सह संरक्षक एवं सलाहकार धीरज पाटिल ने कहा कि समिति द्वारा होली पर जरूरतमंदों को उपहार वितरण की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने अपील की कि सभी लोग आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना से होली मनाएं।

उन्होंने प्राकृतिक रंगों के उपयोग पर बल देते हुए कहा कि रासायनिक रंगों से बचना चाहिए। साथ ही पारंपरिक मिठाइयों का सेवन करें और मिलावटी मिठाइयों से दूर रहें, ताकि सभी स्वस्थ और मस्त रह सकें।

कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद परिवारों को अबीर-गुलाल, पिचकारी और मिठाइयां वितरित की गईं। बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला और महिलाओं ने समिति के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महामंत्री रूबी जायसवाल, उपाध्यक्ष उषा जायसवाल, संगठन मंत्री अंजू जायसवाल, सह संरक्षक एवं सलाहकार धीरज पाटिल तथा भाजपा शाहगंज मंडल के उपाध्यक्ष प्रिंस गौतम मंडल सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अंत में समिति पदाधिकारियों ने सभी नगरवासियों से होली को प्रेम, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाने की अपील की।

Bc1c2bf4830034912a150dbe47c92c5694e9588440ef6f5fcce37bece2285526
पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।