• बिजनौर
  • वसुधैव कुटुंबकम ही सनातन धर्म का मूलमंत्र : डॉ. अवनीश

    'Vasudhaiva Kutumbakam' is the Core Mantra of Sanatan Dharma: Dr. Avneesh
    Suresh kannojiya

    मछलीशहर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अवनीश सिंह ने मीडिया से की बातचीत

    शाहगंज/जौनपुर। वसुधैव कुटुंबकम ही सनातन धर्म का मूलमंत्र है। मानवता की सेवा ही मनुष्य की असली पहचान होती है और समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना जरूरी है। सनातन धर्म सभी को जोड़ने और विश्व कल्याण का संदेश देता है। इसलिए किसी भी माध्यम से किसी के हृदय को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए। केंद्र और प्रदेश सरकार जनकल्याण और विकास के लिए काम कर रही है।

    उक्त बातें मछलीशहर में शुक्रवार की शाम युवराज फैमिली रेस्टोरेंट के उद्घाटन के दौरान प्रख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ. अवनीश सिंह गुरुजी ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कहीं। उन्होंने कहा कि शहरों में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होटल और रेस्टोरेंट खुलने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का सृजन होगा। साथ ही क्षेत्र के व्यापार को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यवसाय की असली पहचान परिश्रम, ईमानदारी और ग्राहकों के प्रति सेवा भाव से बनती है।

    इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह के आधुनिक प्रतिष्ठानों की स्थापना से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलता है और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलती है। उन्होंने रेस्टोरेंट संचालकों को बेहतर सेवा और स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी।

    कार्यक्रम के दौरान भाजपा मछलीशहर के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह के नेतृत्व में मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरव, अभिषेक सिंह परमार (जिला मंत्री भाजपा युवा मोर्चा), आजाद सिंह (अध्यक्ष ठेकेदार संघ जौनपुर), भानु प्रकाश सिंह, मनीष सिंह, सोनू सिंह, चेतन सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, स्वदेश सिंह, पीयूष सिंह, शुभम सिंह, राधेश्याम विश्वकर्मा (पूर्व मंडल अध्यक्ष), रणविजय सिंह (पूर्व मंडल अध्यक्ष) तथा स्कंद पटेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 min