राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर कोर्ट में सुनवाई टली, अगली तारीख 17 अप्रैल

राहुल गांधी मानहानि केस: सुलतानपुर कोर्ट में सुनवाई टली, अब 27 मार्च को अगली तारीख

सुल्तानपुर।

Rahul Gandhi के खिलाफ दायर मानहानि मामले में सोमवार को सुनवाई टल गई। यह मामला Amit Shah पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है।

वकील के अनुपस्थित रहने से टली सुनवाई

एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट में सुनवाई के दौरान परिवादी पक्ष के वकील की ओर से समय मांगे जाने पर अदालत ने अगली तारीख 17 अप्रैल तय की। मामले की सुनवाई मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत में हो रही है।

वॉइस सैंपल को लेकर विवाद

परिवादी भाजपा नेता विजय मिश्र की ओर से राहुल गांधी के वॉइस सैंपल को विधि विज्ञान प्रयोगशाला से मिलान कराने की अर्जी दी गई है। इस पर राहुल गांधी के अधिवक्ता ने आपत्ति दर्ज कराई है, जिस पर कोर्ट में बहस जारी है।

2018 के बयान से जुड़ा मामला

यह पूरा मामला वर्ष 2018 का है, जब राहुल गांधी पर आरोप लगा था कि उन्होंने बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान अमित शाह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी को आधार बनाकर भाजपा नेता विजय मिश्र ने मानहानि का केस दायर किया था।

पहले भी हो चुकी है पेशी

अदालत ने नवंबर 2023 में राहुल गांधी को तलब किया था। इसके बाद फरवरी 2024 में उन्होंने कोर्ट में पेश होकर जमानत ली थी। वहीं फरवरी 2026 में उनका बयान भी दर्ज किया जा चुका है।