• सुल्तानपुर
  • हरित चेतना का संदेश: एसवीडी गुरुकुल परिसर में उत्साहपूर्वक मनाया गया वन महोत्सव

    हरित चेतना का संदेश: एसवीडी गुरुकुल परिसर में उत्साहपूर्वक मनाया गया वन महोत्सव

    जौनपुर। पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार, 7 जुलाई 2026 को एसवीडी गुरुकुल महाविद्यालय, एसवीडी गुरुकुल विधि महाविद्यालय तथा डीआरसी गुरुकुल पब्लिक स्कूल, दुमदुमा ऊंचगांव के संयुक्त तत्वावधान में भव्य वन महोत्सव का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक एवं सुइथाकला के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद्र तिवारी रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में क्षेत्रीय वन अधिकारी सुइथाकला रेंज शोभनाथ यादव, प्रधान प्रतिनिधि ऊंचगांव डॉ. राकेश चंद्र तिवारी, वन दरोगा विजय शंकर सिंह, तेज बहादुर सिंह एवं हरिश्चंद्र सरोज उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य अभिषेक उपाध्याय श्रीमंत, डॉ. नीरज मिश्रा, मो. एहतेशाम, अरुण पांडे, रमापति दुबे, संजय पांडे, उदय सिंह सहित समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
    वन महोत्सव के अंतर्गत मौलश्री, कंजी, अमरूद एवं छितवन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।

    उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन के आधार भी हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने तथा हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सदैव समर्पित रहने का सामूहिक संकल्प लिया।

    Advt E RADIO INDIA 1
    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins