Report by : News Desk
Published at :
आकाशपुरम में अतिक्रमण की शिकायत, जांच की मांग आकाशपुरम में अतिक्रमण की शिकायत, जांच की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
आकाशपुरम में अतिक्रमण की शिकायत, जांच की मांग
  • मुख्य मार्ग बाधित होने से लोगों को परेशानी
  • मैरिज हॉल और स्कूल के संचालन पर भी सवाल

टीपीनगर क्षेत्र की आकाशपुरम (मोहकमपुर) कॉलोनी के निवासियों ने कथित अवैध अतिक्रमण, मैरिज हॉल और स्कूल के संचालन को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि मुख्य सार्वजनिक मार्ग पर निर्माण कर रास्ता बाधित किया गया है। इससे स्थानीय लोगों के साथ एंबुलेंस और दमकल वाहनों के आवागमन में भी परेशानी हो सकती है।

निवासियों के अनुसार कॉलोनी का मुख्य मार्ग करीब 18 फुट चौड़ा है। आरोप है कि निर्माण और अतिक्रमण के कारण रास्ते की उपयोगिता प्रभावित हो रही है। लोगों ने कहा कि आपात स्थिति में एंबुलेंस या दमकल वाहन के पहुंचने में दिक्कत गंभीर समस्या बन सकती है।

ज्ञापन में सार्वजनिक मार्ग के ऊपर निर्माण कर ‘कुसम विवाह स्थल’ नाम से मैरिज हॉल संचालित किए जाने का आरोप लगाया गया है। लोगों ने मैरिज हॉल की अनुमति और निर्माण संबंधी मानकों की जांच कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि कार्यक्रमों के दौरान देर रात तक डीजे और जनरेटर चलने से आसपास के लोगों को शोर की परेशानी होती है।

कॉलोनीवासियों ने JEEVNI Education Public School के संचालन को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने स्कूल भवन, अग्निशमन व्यवस्था, प्रवेश-निकास और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मानकों की जांच कराने की मांग की है।

लोगों का कहना है कि अतिक्रमण और अन्य समस्याओं को लेकर पहले भी अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने शिक्षा विभाग, विकास प्राधिकरण और प्रशासन की संयुक्त टीम से मौके का निरीक्षण कराने की मांग की है।

कॉलोनीवासियों ने कहा कि जांच में नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण से मुक्त कराने और मैरिज हॉल व स्कूल के संचालन की वैधता की जांच करने की मांग की गई है। आरोपों की वास्तविक स्थिति प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›