• उत्तर प्रदेश
  • 11 हजार दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन मनाया गया

    4c6ecb4f 982d 4624 a09a f84e0ed3677d
    e radio india meerut

    रिपोर्ट सुरेश कुमार कनौजिया

    शाहगंज/सुइथाकला। आज 17 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान में सेवा दिवस के अवसर पर ग्रामसभा बसौली धाम के प्राचीन मंदिर परिसर में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीप’ दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में सहभागिता कर माँ बसौली का आशीर्वाद प्राप्त करते शाहगंज के विधायक रमेश सिंह जी और जिला पंचायत सदस्य नीलम सिंह जी पूर्व ब्लाक प्रमुख खुटहन, राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूरे होन के उपलक्ष्य मे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
    बसौली धाम में इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुईथाकला उमेश चंद्र तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता बेचन सिंह,वरिष्ठ समाजसेवी संजय सिंह समोधपुर,मंडल अध्यक्ष अरसियां अवधेश दुबे, मंडल अध्यक्ष सुईथाकला अनिल सिंह, प्रधान प्रतिनिधि कम्मरपुर प्रवीण सिंह, निषाद पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र बिंद जी, सुईथाकला निषाद पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष एवं प्रधान पंचम बिंद, वरिष्ठ भाजपा नेता बेचन पाण्डेय,मोनू तिवारी,अभिषेक सिंह,अमर सिंह, सुधाकर सिंह, बसौली प्रधान प्रमोद सिंह, संजय कुमार प्रधान देनुआ, राजेश सिंह अरगूपुर, प्रमोद सिंह सेखाई, वरिष्ठ पत्रकार प्रणव तिवारी, जितेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व प्रधान,देव प्रकाश सिंह,आलोक सिंह, पत्रकार सुरेश कुमार कनौजिया,गौरव सिंह,रीगन सिंह, विशाल सुर्य वंशी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, माताएं-बहनें एवं पिता तुल्य बड़े-बुजुर्गों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    माँ सिद्ध बसौली माता जी की कृपा समस्त क्षेत्रवासियों पर सदैव बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का प्रकाश फैलता रहे।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins