सपा में विनय कुराली और योगेंद्र जाटव की ‘घर वापसी’

7620eb68 0f36 45db 8925 1163be038f74
e radio india meerut

अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

जिलाध्यक्ष कर्मवीर गूमी रहे मौजूद

​मेरठ। सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र की सियासत में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुराली निवासी, मेरठ शहर विधानसभा से प्रत्याशी रहे व पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनय कुराली ने गुरुवार को लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। उनके साथ पूर्व राज्यमंत्री योगेंद्र जाटव ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की।
​सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गूमी और सहारनपुर के पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान की उपस्थिति में दोनों प्रमुख नेताओं को पार्टी में शामिल कराया।​राजनीतिक गलियारों में विनय कुराली के इस कदम को महत्वपूर्ण ‘घर वापसी’ के रूप में देखा जा रहा है। विनय कुराली लंबे समय तक सपा में सक्रिय रहने के बाद बहुजन समाज पार्टी में चले गए थे। अब एक बार फिर समाजवादी विचारधारा में लौटने से उनके समर्थकों और सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।विनय कुराली के सपा में शामिल होते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया और समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर इस फैसले का स्वागत किया। विनय कुराली की सपा में वापसी पर सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष तसव्वर अली ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि विनय कुराली के आने से क्षेत्र में सपा को मजबूती मिलेगी।