Report by : News Desk
Published at :
कब्रिस्तान में मिला 24 घंटे से लापता युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन
कब्रिस्तान में मिला 24 घंटे से लापता युवक का शव, हत्या की आशंका

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को लापता हुए एक युवक का शव बुधवार को गांव के कब्रिस्तान में बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। मृतक के गले पर चोट के निशान मिले हैं। जिसके चलते परिवार के लोगों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कब्रिस्तान में मिला 24 घंटे से लापता युवक का शव, हत्या की आशंका


जानकारी के मुताबिक खड़ौली गांव निवासी 30 वर्षीय इसरार पुत्र ताहिर मंगलवार को किसी काम से जाने की बात कह कर घर से निकला था। देर रात तक इसरार के घर न लौटने पर परिवार के लोगों ने उसके दोस्तों को कॉल करके जानकारी करनी चाही। मगर इसरार का कुछ पता नहीं चला। बुधवार की सुबह गांव के कब्रिस्तान के पास से गुजरते ग्रामीणों ने इसरार का शव कब्रिस्तान में पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने शव और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। मृतक की गर्दन पर चोट के निशान थे। इसरार की पत्नी शालू ने अपने पति की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›