पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान पर पत्रकार लियाकत मंसूरी सम्मानित

ec4ba155 5a00 4d14 9366 e96811db6c49
e radio india meerut

मेरठ। जनपद गाजियाबाद के कौशांबी स्थित एक होटल में आयोजित भव्य समारोह में विजय भारद्वाज प्रोडक्शन की प्रस्तुति इंडियन नारी शक्ति डॉक्यूमेंट्री सॉन्ग का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार लियाकत मंसूरी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान अतिथियों ने लियाकत मंसूरी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि लियाकत मंसूरी ने ग्रामीण पत्रकारिता से अपने करियर की शुरुआत की और आज मेरठ मंडल में पत्रकारिता को नई दिशा दे रहे हैं। वर्तमान में वह दैनिक भास्कर में मेरठ जोन के प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ साहित्य सृजन में भी वह सक्रिय हैं।सम्मान के बाद लियाकत मंसूरी ने आयोजक डॉ. विजय भारद्वाज और पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति पर आधारित यह डॉक्यूमेंट्री सॉन्ग समाज को सकारात्मक संदेश देगा और यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा है।कार्यक्रम में अनिल मित्तल, निवेदिता शर्मा रमेश, संतोष राय, सुनीता गोदारा, तेजा गुर्जर, स्वामी सच्चिदानंद महाराज, एस. पी. राणा, अरविंद सिंह और मनोज गोस्वामी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंच संचालन सुषमा राजपूत ने किया।