मेरठ

सिवाल खास क्षेत्र को मिली दो नई सड़कों की सौगात

e radio india meerut

विधायक गुलाम मोहम्मद ने किया लोकार्पण

​मेरठ। सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए क्षेत्रीय विधायक गुलाम मोहम्मद ने शुक्रवार को क्षेत्रवासियों को दो महत्वपूर्ण मार्गों की सौगात दी। विधायक ने कुल 189.28 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली इन दोनों सड़कों का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया।
सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र के रालोद ​विधायक गुलाम मोहम्मद सर्वप्रथम कस्बा खिवाई पहुंचे और 179.30 लाख रुपये की लागत से बने ‘खिवाई से नारंगपुर मार्ग’ का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस मुख्य मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। इसके पश्चात विधायक ग्राम गोटका पहुंचे, जहां उन्होंने 9.98 लाख रुपये की लागत से अंकित के घर से करनाल हाईवे की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग का उद्घाटन किया। ​उद्घाटन समारोह के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और जनता का हित ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन की सुविधाओं में विस्तार और क्षेत्र की निरंतर तरक्की के लिए विकास कार्यों का यह सिलसिला आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। ​इस अवसर पर आबिद, हक्कू, नूरैन, परवेज जेसड़, ठाकुर रविंद्र सिंह, रणवीर सिंह, कुंवरपाल प्रधान, मास्टर जन्म सिंह, हाफिज निसार, कुंवर मोहम्मद अली, गुलजार चेयरमैन, नूर मोहम्मद हर्रा, सोनू प्रधान, सलीम प्रधान, मास्टर अशोक और प्रमोद सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।