e radio india meerut
  • सिवाल खास में विकास का पहिया हुआ तेज
  • विधायक ने दी दो बड़ी सीसी रोड की सौगात

मेरठ। सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और हर गांव को मुख्य मार्गों से जोड़ने की प्रतिबद्धता के साथ विधायक गुलाम मोहम्मद विकास कार्यों को लगातार नई रफ्तार दे रहे हैं। इसी कड़ी में विधायक ने क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में निर्मित सीसी रोड का फीता काटकर उद्घाटन किया, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है।
क्षेत्रीय विधायक गुलाम मोहम्मद ने सबसे पहले ग्राम चंदौरा में ₹9.98 लाख की लागत से तैयार सीसी रोड का लोकार्पण किया,यह मार्ग नई मस्जिद से रईस के मकान तक बनाया गया है।इसके बाद विधायक ग्राम जोहरा पहुंचे, जहां उन्होंने ₹14 लाख की लागत से शाहिद के घर से जॉनी प्रधान के घर तक बनी सीसी रोड का विधिवत उद्घाटन किया। दोनों ही गांवों में सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को बरसात और रोजमर्रा के आवागमन में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी। इस अवसर पर विधायक गुलाम मोहम्मद के प्रति ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल के विजन को दोहराते हुए विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि पार्टी का संकल्प क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना और आमजन को बेहतर सड़क व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। रालोद की पहचान गांव, गरीब, किसान और विकास की आवाज के रूप में क्षेत्र में लगातार मजबूत हो रही है। इस मौके पर रब्बान, मुजम्मिल प्रधान, मुजम्मिल पूर्व प्रधान, राय प्रधान जी, अब्दुल जब्बार, इबलिश, ठेकेदार हामिद, मास्टर जी, जॉनी प्रधान, जितेंद्र, बिट्टू ठेकेदार और तैयब ठेकेदार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी व ग्रामीण मौजूद रहे।