Report by : Shivani Mangwani
Published at :
UP Hindi News Bulletin 5 Feb 2021: यूपी की प्रमुख हिंदी खबरें UP Hindi News Bulletin 5 Feb 2021: यूपी की प्रमुख हिंदी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन

UP Hindi News Bulletin 5 Feb 2021: ई-रेडियो इंडिया रोजाना सुबह सात बजे हिन्दी न्यूज बुलेटिन पपेस करता है जिसे देखने के लिये आप हमारी वेबसाइट पर आ सकते हैं या यू-ट्यूब, फेसबुक के पेज पर देख सकते हैं-

1- गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ऐतिहासिक चौरी-चौरा घटना के शताब्दी समारोह की शुरुआत की। इस मौके पर पीएम मोदी ने एक डाक टिकट भी जारी किया। आपको बता दें कि ये शताब्दी समारोह अगले साल 4 फरवरी तक चलेगा। इस कार्यक्रम में सूबे के मुुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

2- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही राम नगरी अयोध्या का दौरा करने वाले हैं. सीएम योगी अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों का जायजा लेंगे. दरअसल, अयोध्या को विश्व के पर्यटन नक्शे पर श्रेष्ठतम शहरों में शुमार करने की कोशिशें हो रही हैं. इसी के तहत यहां जमकर विकास कार्य हो रहे हैं. शहर की तमाम सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है. साथ ही कारों के लिए मल्टीलेवेल पार्किंग बनाने तथा अयोध्या के बस एवं रेलवे स्टेशन को नया रूप दिया जा रहा है. अयोध्या को सोलर सिटी बनाए जाने की भी तैयारी है. इसके अलावा अयोध्या को विश्वस्तरीय मेगा सिटी बनाने के प्लान पर भी कार्य किया जा रहा है।

3- मेरठ में 42 करोड़ के टैक्स चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। CGST की टीम ने कार्रवाई करते हुये यह कामयाबी हासिल की है। आरोपी नकली बिल के जिरये फर्जीवाड़ा करता था उस पर 42 करोड़ टैक्स चोरी का आरोप है। 

4- किसान आंदेालन पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी मुखर होती जा रही हैं। कृषि कानून वापस लेने की मांग को दोहराते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि किसानों का आंदोलन सच्चा आंदोलन है। यह देश के सभी किसानों के साथ-साथ देशवासियों का भी है। जो लोग इसे राजनीति से प्रेरित कहते हैं वो गलत हैं।

आपको बता दें कि रामपुर में पहुंची प्रियंका गांधी रास्ते में एक हादसे के बाद अपनी गाड़ी का शीशा खुद साफ करती नजर आईं। विंडस्क्रीन साफ करते हुए प्रियंका के फोटो वायरल हुए तो उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने कटाक्ष किया कि कांग्रेस के नेताओं को शीशे की बजाय अपना मुंह साफ कर लेना चाहिए।

5- ट्विटर के जरिये किसान आंदोलन को विदेशियों से मिल रहे समर्थन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये देश को अस्थिर करने की कोशिश है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हम सभी भारतवासी एक साथ हैं और अपने देश के साथ खड़े हैं।

6- फिरोजाबाद में एक युवक को फेसबुक पर हत्या की सुपारी का विज्ञापन देना भारी पड़ गया है। हत्या की सुपारी देने वाले शख्स अशोक तिवारी को पुलिस ने धर दबोचा है। मामला शिकोहाबाद नगर इलाके का है। आरोप है कि अशोक तिवारी ने फेसबुक पर दो लोगों की हत्या की सुपारी दी थी. अशोक ने अपनी पोस्ट में लिखा था, “मुझे दो लोगों की हत्या करानी है. एक हत्या के 5 लाख ओर दो हत्या के 10 लाख रुपये दूंगा।” अशोक तिवारी की सुपारी वाली पोस्ट वायरल हो गई। अशोक तिवारी के दोस्त अनूप तिवारी ने यह पोस्ट पढ़ी तो उसने पुलिस को सूचना दी। आईटी सेल की मदद से अशोक तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

7- यूपी पुलिस ने डेढ साल से लापता मेरठ के भाजपा नेता के बेटे को वाराणसी से बरामद कर लिया है। भाजपा के पूर्व बूथ अध्यक्ष सौमित्र शर्मा का बेटा विशाल मेरठ से दोस्तो संग लापता हो गया था। दोस्त घर आ गये लेकिन वो वापस नहीं आया। वाराणसी में युवक का लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा। मामले में भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने पहल करते हुये एडीजी राजीव सब्बरवाल से बरामदी की गुहार लगाई थी।  

8- उत्तर प्रदेश के शामली में किसानों की महापंचायत को जिला प्रशासन ने मंजूरी देने से इनकार कर दिया। प्रशासन ने वहां पर 3 अप्रैल तक बड़े स्तर पर लोगों के इकट्ठा होने पर भी पाबंदी लगाई हुई है। महापंचायत के आयोजक किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन और राष्ट्रीय लोकदल का कहना है कि प्रशासन की मंजूरी नहीं मिलने के बाद भी विवादित तीनों कृषि कानून के खिलाफ बैठक की जाएगी।

9- उत्तर प्रदेश पशुधन विभाग में टेंडर घोटाला प्रकरण में आरोपित IPS अरविंद सेन को 24 घंटे की रिमांड पर पुलिस गुरुवार की दोपहर हजरतगंज कोतवाली लेकर पहुंची। अरविंद सेन कोतवाली के लॉकअप में रखे गए हैं। पुलिस आज उनके आवाज का नमूना लेगी। 27 जनवरी को अरविंद सेन ने कोर्ट में सरेंडर किया था। जहां उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। पुलिस की अर्जी पर कोर्ट ने एक दिन की रिमांड मंजूर की थी।

पूरे देश में करें विज्ञापन सिर्फ 10 हजार में एक माह के लिये-

अगर आपके व्यवसाय, कम्पनी या #प्रोडक्ट की ब्राडिंग व #प्रमोशन अनुभवी टीम की देखरेख में #वीडियो, आर्टिकल व शानदार ग्राफिक्स द्वारा किया जाये तो आपको अपने लिये ग्राहक मिलेगें साथ ही आपके ब्रांड की लोगों के बीच में चर्चा होनी शुरू हो जायेगी।
साथियों, वीडियो और #आर्टिकल के माध्यम से अपने व्यापार को Eradio India के विज्ञापन पैकेज के साथ बढ़ायें। हम आपके लिये 24X7 काम करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया को हैंडल करना हो या फिर आपके प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाना, यह सब काम हमारी #एक्सपर्ट_टीम आपके लिये करेगी।

इस पैकेज में आपको इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा-

  • आपकी ब्रांड के प्रचार के लिए 2 वीडियो डॉक्यूमेंट्री।
  • 2 सोशल मीडिया एकाउंट बनाना व मेंटेन करना।
  • 8 ग्राफिक्स डिज़ाइन की शुभकामना व अन्य संदेश का विज्ञापन।
  • फेसबुक विज्ञापन और Google विज्ञापन, प्रबंधन।
  • नियमित प्रोफ़ाइल को मेंटेन करना।
  • नि:शुल्क ब्रांड लोगो डिजाइन (यदि आवश्यक होगा तो)।
  • परफेक्ट हैशटैग के साथ कंटेंट लिखना और प्रभावशाली पोस्टिंग।
  • कमेंट‍्स व लाइक्स काे मैंनेज करना।
  • www.eradioindia.com पर पब्लिश की जाने वाली न्यूज में आपका विज्ञापन नि:शुल्क दिया जायेगा।
  • अभी ह्वाट‍्सअप करें: 09458002343
  • ईमेल करें: eradioindia@gmail.com
UP Hindi News Bulletin 5 Feb 2021: यूपी की प्रमुख हिंदी खबरें
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›