Report by : editor
Published at : Updated at :
Sultanpur SP Dr Arvind को सत्ता से टकराना पड़ा मंहगा, मिली ये सजा Sultanpur SP Dr Arvind को सत्ता से टकराना पड़ा मंहगा, मिली ये सजा
विज्ञापन
विज्ञापन

SP Sultanpur IPS Arvind Chaturvedi: पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जिला पंचायत गेट के सामने, तिकोनिया पार्क के पास पुलिस बल के साथ संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग करवाई।

इस दौरान गाड़ी पर लगी ब्लैक फिल्म लगे वाहन को रोककर फिल्म उतरवाई गयी। जनता के लोगो को यातायात नियमों प्रति जागरुक करते हुए बताया गया कि चार पहिया वाहन चलाते समय साइड मिरर को ठीक करना, सीट बेल्ट लगाना, दो पहिया वाहन चलाये समय हेलमेट पहनना, तथा शीत ऋतु में पड़नें वाले कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु वाहनों में रेट्रोरिफ्लेक्टर टेप लगाने साथ साथ उनसे यातायात नियमों का पालन करने जैसे-नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने आदि के संबन्ध में बताया गया।

SP Sultanpur IPS Arvind Chaturvedi ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर इस तरह से चेकिंग कार्य जनपद में अनवरत जारी रहेंगे ताकि आम जनता नियमों का ध्यान रख सके और कानून का नजारा बना रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›