E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

Chamoli Glacior Break Latest: 150 के मौत की आशंका, 4 पुलिसकर्मी भी गायब
देश

Chamoli Glacior Break Latest: 150 के मौत की आशंका, 4 पुलिसकर्मी भी गायब

Chamoli Glacior Break Latest: उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर पिघलने के बाद पानी के बहाव तेज हो जाने की वजह से डेढ़ सौ लोगों के बह जाने की आशंका है जबकि अब तक 10 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

उत्तराखंड में ग्लेशियर पिघलने से 150 लोगों की जानें जाने की आशंका है। आपको बता दें कि, ऋषिगंगा प्रोजेक्ट में काम कर रहे 15 से 20 मजदूर लापता हैं।

हालांकि मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अब तक 125 लोग ही गायब हैं और 800 बरामद किए गए हैं जबकि आंकड़े कुछ और कहते हैं। ऋषि गंगा प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं चार पुलिसकर्मी समेत 39 लोग लापता हो गए हैं आपको बता दें कि यहां से लगभग 5 किलोमीटर दूर एनटीपीसी के प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहा था।

Chamoli Glacior Break Latest: 176 मजदूरों में से 16 को बचाया

एनटीपीसी प्रोजेक्ट के लिए काम करने 176 मजदूरों की टोली निकली थी, यह दो टनल बनी हुई है जहां से 16 लोगों को निकाल लिया गया है। जबकि अभी तक कितने वहां फंसे हुए हैं उनकी जानकारी ठीक से उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

राहत की बात यह है कि पीपल कोटी से चमोली के बीच में अलकनंदा नदी का जलस्तर तो बढ़ा है, लेकिन नदी का क्षेत्र चौड़ा होने से बहाव सामान्य हो गया है। हादसे के बाद NDRF और ADIRF की टीमें मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य कर रही हैं।

रावत ने मरने वालों के परिवार को 4 लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड से भी 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। घायलों को 50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी।

Newspaper1
A282b0bec97cb294f7ff1ac422ea9da756038bbf9b401c4b651723ceec9f52e4
आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।