Report by : News Desk
Published at :
News Update Today
विज्ञापन
विज्ञापन
  • फाईज़ अली सैफी || ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। आपको बताते चलें कि अपने ही थाने से बिना बताए गैर हाजिर हो जाने एवम् मौजूद न रहने (शुक्रवार देर शाम पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा चेक किए जाने पर एवं पूर्व में भी ऐसी शिकायत आने पर) के संबंध में व समय-समय पर महत्वपूर्ण सूचनाओं को अधिकारियों को प्रेषित ना करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की रिपोर्ट पर प्रभारी निरीक्षक मसूरी राघवेंद्र प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया हैं। इसी कड़ी में विभागीय कार्रवाई प्रचलित करते हुए पुलिस अधीक्षक नगर प्रथम को विभागीय कार्रवाई के लिए आदेशित किया गया हैं।

वहीं, दूसरी तरफ एक ही थाने पर लगभग एक वर्ष का समय पूर्ण कर चुके निरीक्षक रणसिंह और निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप का स्थानांतरण किया गया हैं। हालांकि, हाल फिलहाल में इंस्पेक्टर बनने वाले निरीक्षक हरिओम को निवाड़ी का प्रभार दिया गया, तो वहीं निरीक्षक रणसिंह को लिंक रोड और निरीक्षक ओमप्रकाश आर्य को थाना टीला मोड़ तथा निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप को थाना मसूरी का प्रभार दिया गया हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने साथ ही सभी को जनहित में पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के आदेश भी दिए हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›