Report by : Pratima Shukla
Published at :
तेजस के लिये आर्मी ट्रेनिंग ले रही है कंगना तेजस के लिये आर्मी ट्रेनिंग ले रही है कंगना
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म तेजस के लिये आर्मी ट्रेनिंग ले रही है। कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म तेजस की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में कंगना भारतीय वायु सेना ऑफिसर का किरदार निभाने वाली हैं। फिल्म के सेट से कंगना ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो आर्मी ट्रेनिंग लेती नज़र आ रही हैं।

अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कंगना एक ऊंची सी नेट के ऊपर चढ़ती हुई दिख रही हैं। इस दौरान उनके आसपास कुछ लोग खड़े हुए हैं। वीडियो शेयर करते हुए कंगना ने बताया है कि वह तेजस के लिए आर्मी ट्रेनिंग कर रही हैं। वीडियो के साथ कंगना ने कैप्शन में लिखा, ‘ईर्ष्यालु केकड़े हमेशा हमें नीचे खींचने की कोशिश करेंगे। लेकिन हमें ऊंचा और ऊंचा उठना होगा !

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›