Report by : editor
Published at :
Begusarai News Today: बछवाड़ा में उत्तिर्ण छात्रों को दी विदाई Begusarai News Today: बछवाड़ा में उत्तिर्ण छात्रों को दी विदाई
विज्ञापन
विज्ञापन
  • बछवाड़ा (बेगूसराय)

Begusarai News Today: प्रखंड क्षेत्र के रानी दो पंचायत के बेगमसराय गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय बेगमसराय अनुसूचित में शनिवार को वर्ग पंचम के छात्र-छात्राओं के विधालय से शिक्षा समाप्ति व स्थानांतरण के मौके पर विधालय परिवार द्वारा बच्चों व विधालय के लिए यादगार बनाने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। विधालय के 50 छात्र-छात्राओं के बीच वर्ग स्थानान्तरण सर्टिफिकेट समारोह पूर्वक दिया गया। समारोह का विधिवत उद्घाटन विधालय प्रधान संध्या कुमारी नें बच्चों के साथ केक काटकर किया।

समारोह में स्कूली बच्चों रंजना कुमारी,अंजली कुमारी, मनीषा कुमारी, सविता कुमारी, निशा कुमारी, मुस्कान खातून, राजू कुमार, विवेक कुमार, दीपक कुमार, बादल कुमार, अखिलेश कुमार, शिवम कुमार ने रंग बिरंगे कार्यक्रम की प्रस्तुति किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने नृत्य के माध्यम से गुरु वंदना एवम लव यू टीचर जैसे कई अनोखी प्रस्तुत कर शिक्षकों को धन्यवाद दिया। प्रधानाध्यापिका  श्रीमती संध्या कुमारी नें बच्चों का मुह मीठा करवाया और विदाई दी।

वहीं स्कूली बच्चों नें भी अपने गुरुजनों को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। समारोह मेंं बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रधान संध्या कुमारी नेें कहा कि बच्चों तुम देश के भविष्य  हो देश को तुम लोगों के ऊपर नाज है इसलिए जिस तरह इस विद्यालय में अनुशासन का परिचय देते हुए गुरुजनोंं का सम्मान करते हुए शिक्षा ग्रहण किए हो आगे के विद्यालय मेंं भी इसी तरह अनुशासन का परिचय व गुरुजनों का सम्मान करत हुए मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करना और अपनी ऊंची मंजिल व लक्ष्य को प्राप्त करना। यही हमारी शुभकामना है।

प्रधानाध्यापिका नें सभी बच्चों को चंदन का टीका लगाकर व मिठाई खिलाकर विदा किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिवकुमार पासवान, चन्द्रमोहन सहनी, मसिहजमा तौसीफ, अहमद अंसारी, संकुल समन्यवयक डॉ मनोरंजन कुमार, विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष साबो देवी, सचिव उषा देवी, रसोईया सुनीता देवी, भोला साह, फूलों देवी अभिभावक राजकुमार राम, अकलू मांझी, राजकुमारी देवी मंजू देवी रेखा देवी, अनिता देवी समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›