Report by : News Desk
Published at :
News Update Today
विज्ञापन
विज्ञापन

मैदान शार, एजेंसी। अफगानिस्तान के पूर्वी वर्दाक प्रांत के डे मिर्दाद जिले में आतंकवादियों के एक ठिकाने पर हुए बम विस्फोट में कम से कम 10 तालिबानी आतंकवादियों की मौत हो गयी।

सेना ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि यह हादसा सोमवार को हुआ। वक्तव्य के मुताबिक कल शाम दादू खली गांव स्थित तालिबान आतंकवादियों के ठिकाने पर विस्फोट हुआ जिसमें तालिबान कमांडर मुल्ला मंसूर समेत 10 आतंकवादियों की मौत हो गयी तथा कई अन्य घायल हो गये।

तालिबान ने इस घटना पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। प्रांतीय गवर्नर सैयद वाहिद कताली ने बताया कि रविवार को हेरात प्रांत के पस्तोन जर्घाेन जिले के एक मस्जिद के भीतर ऐसे ही बम विस्फोट में 20 आतंकवादी मारे गये और घायल हुए थे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›