• News
  • देश
  • यूपी में 17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन

    29 04 2021 up lockdown news

    यूपी में पिछले दो दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या में आई कमी के बाद प्रदेश सरकार कोई मौका नहीं लेना चाहती। यह देखते हुए सरकार ने प्रदेश में 17 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

    देश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी की वजह से उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है. यूपी की योगी सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया. राज्य में 10 मई की सुबह लॉकडाउन खत्म हो रहा था, जिसे एक बार फिर बढ़ा दिया गया. उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने राज्य में लॉकडाउन बढ़ाने की जानकारी दी.

    यूपी में लॉकडाउन के दौरान सभी बाजार बंद रहेंगे और आवागमन पर रोक रहेगी. औद्योगिक गतिविधियां और वैक्सीनेशन कार्य साप्ताहिक बंदी में भी जारी रहेंगी।

    बता दें कि उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 298 लोगों की मौत हो गई और 26,847 नये संक्रमित पाए गए. अपर मुख्‍य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि बीते 24 घंटे में संक्रमण से 298 मरीजों की मौत हुई है, जबकि इस दौरान 26,847 नये मामले सामने आए. उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 15,170 लोगों की मौत हुई है, जबकि कुल 14,80, 315 लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं।

    स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 2,179 नये मामले आए हैं, जबकि 38 संक्रमितों की मौत हुई है. इसी अवधि में मेरठ में 1,653, मुजफ्फरनगर में 1,518, सहारनपुर में 1,485 और गौतमबुद्धनगर में 1,188 नये मामले आए हैं. कानपुर नगर में 23, झांसी में 18, मेरठ में 12, प्रयागराज, गाजीपुर और गौतमबुद्धनगर में 11-11 और मरीजों की मौत हुई है।

    B68eafe86d518d19b842a1b36e617e2b

    Shivani Mangwani

    Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.
    1 mins