Report by : News Desk
Published at : Updated at :
Singramau Jaunpur News: पति की मौत के बाद पत्नीी ने त्यागे प्राण Singramau Jaunpur News: पति की मौत के बाद पत्नीी ने त्यागे प्राण
विज्ञापन
विज्ञापन
  • जौनपुर, संवाददाता

Singramau Jaunpur News: एक ऐसा वाकया सामने आया जिससे रूह कांप उठी। जो भी मंजर देखा उसकी आंखों से आंसू आ टपके। बताया जा रहा है कि यहां पति की मौत के बाद सदमे से पत्नी ने भी दम तोड़ा। एक ही चिता पर दोनों का दाह संस्कार किया गया।

बताया जा रहा है कि घटना सिंगरामऊ की है जहां पर सिघावल गांव में 80 वर्षीय बुजुर्ग बाबूलाल सरोज की हृदयाघात से मौत हो गई। इस मौत का सदमा 73 वर्षीय पत्नी मेढ़ा देवी बर्दाश्त न कर सकीं उसने भी थोड़ी देर में ही अपने प्राण त्याग दिये।

पति-पत्नी की लाश एक ही चिता पर जलाकर दाह संस्कार किया गया। इस मंजर को देखने वाले अपने आंसुओं का सैलाब नहीं रोक सके।

इस घटना के बाद से क्षेत्र में हर कोई दोनों के प्यार की चर्चा करता हुआ दिख रहा है। एक दूसरे के प्रति का इतना मजबूत संबंध कि दोनों एक साथ ही चल बसे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›