Report by : News Desk
Published at :
Shahganj Jaunpur GEN
विज्ञापन
विज्ञापन
अराजकतत्वों ने बंदर को घायल कर फेंका

सुइथाकला/शाहगंज
सरपतहा थाना क्षेत्र में मनवल गांव स्थित नहर की पुलिया के पास शुक्रवार शाम छ बजे अराजक तत्वों द्वारा एक बंदर को घायल कर बोरी में बांधकर फेंकने की चर्चा जोरों पर है।इस दौरान बंदर के पिछले दोनों पैर बंधे मिले बोरी मे बांधकर फेंक दिया। लोगों में इस तरह के कुकृत्य पर आक्रोश दिखाई पड़ा।

मामले की जानकारी लोगों को कुछ देर बाद उधर से गुजरने के दौरान हुई।किसी ने व्यक्ति ने बोरी को हिलते देखा तो इस बाबत सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जुट गई और मामले की जानकारी पुलिस को दी। बहरहाल मौके पर पहुंची पुलिस जनसहयोग से घायल बंदर का उपचार कराते हुए अरसिया काली माता मंदिर के पास छोड़वा दी।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›