Report by : News Desk
Published at :
Sports are essential for physical health as well as social development - Dr. Alok Sports are essential for physical health as well as social development - Dr. Alok
विज्ञापन
विज्ञापन
शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही सामाजिक विकास के लिए खेल आवश्यक-डाक्टर आलोक

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के संसार पट्टी गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को बतौर मुख्य वक्ता प्रख्यात पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल ने खेल को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही सामाजिक विकास के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि खेल के द्वारा बच्चों में टीम वर्क, अनुशासन और नेतृत्व करने का गुण विकसित होता है। इसके पूर्व टूर्नामेंट कमेटी द्वारा इस दौरान आए हुए अतिथियों का अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

पंच दिवसीय उक्त टूर्नामेंट के संबोधन सत्र में पहुंचे डाक्टर आलोक पालीवाल ने खेल को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही सामाजिक विकास के लिए आवश्यक बताया।रूपईपुर और सराय मोहिउद्दीनपुर की टीमों का संघर्ष खेल प्रेमियों के लिए बड़ा ही दिलचस्प रहा।इस दौरान पंकज सिंह,साकिब खान,संदीप सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।अंंत में टूर्नामेंट कमेटी के प्रबंधक हिमांशु और अध्यक्ष कीर्तिमान सिंह ने प्रतिभाग किए टीमों के साथ ही अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›