• मनोरंजन
  • Bhojpuri Film Mera Bharat Mahan 15 अगस्त को हो सकती है रिलीज

    Bhojpuri Film Mera Bharat Mahan 15 अगस्त को हो सकती है रिलीज

    Bhojpuri Film Mera Bharat Mahan: भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार रवि किशन और पावर स्टार पवन सिंह की जोड़ी वाली फिल्म स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को रिलीज हो सकती है।

    वी प्रांजल फिल्म्स क्रियेशन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी तथा सत्यजीत राय एवं विपुल राय निर्मित मेरा भारत महान (Bhojpuri Film Mera Bharat Mahan) में रवि किशन और पवन सिंह ने मुख्य भूमिका निभायी है। फ़िल्म के निर्देशक देवेन्द्र तिवारी ने बताया कि यह फ़िल्म देश भक्ति कहानियों से सजी है। कई महीनों से कोविड 19 के कारण बंद पड़े सिनेमाघर खुल जाये और सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो फ़िल्म को इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को रिलीज किया जा सकता है।

    गौरतलब है कि मेरा भारत महान (Bhojpuri Film Mera Bharat Mahan) में रवि किशन, पवन सिंह के अलावा गरिमा परिहार, अंजना सिंह, मणि भट्टाचार्य, अवकाश यादव, संजीव सिद्धार्थ, कमल किशना, संतोष पहलवान, बीना पांडेय, ज्योति कलश, संजय वर्मा, लोटा तिवारी, उमाकांत राय, अयान सिंह, केवल कृष्णा, मन्टू सिंह की भी अहम भूमिकाये हैं।

    968f05e4cf284faa3714e4bdb1779f34

    Pratima Shukla

    प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।
    1 mins