Report by : News Desk
Published at :
तीन जुलाई को होंगे जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी।
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि सभी 75 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिये मतदान तीन जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच होगा और उसी दिन सभी चुनाव परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे।

चुनाव के लिये नामांकन प्रक्रिया 26 जून को हेगी और 29 जून को नाम वापस लिये जा सकते हैं। ग्रामीण राजनीति की धुरी माने जाने वाले इस चुनाव में सत्तारूढ भाजपा और सपा समेत अन्य विपक्षी दलों की कड़ी परीक्षा होगी। हालांकि मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच है जिसमें भाजपा फिलहाल आगे दिख रही है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›