Report by : News Desk
Published at :
Microsoft New Chairman बने सत्या नडेला
विज्ञापन
विज्ञापन

वाशिंगटन,एजेंसी। अमेरिका की मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन ने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्या नडेला को अपना नया चेयरमैन बनाया है। माइक्रोसॉफ्ट ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि कंपनी के स्वतंत्र निदेशकों ने सर्वसम्मति से नडेला को सर्वसम्मति से बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का अध्यक्ष चुना है।

इसके अलावा जॉन डब्ल्यू थॉम्पसन को प्रमुख स्वतंत्र निदेशक बनाया गया है। कंपनी ने एक पोस्ट में कहा, “नडेला को सर्वसम्मति से माइक्रोसॉफ्ट बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का प्रमुख चुना गया है।

वह सही रणनीतिक अवसरों को बढ़ाने और प्रमुख जोखिमों की पहचान करने के लिए व्यवसाय की अपनी गहरी समझ का लाभ उठाते हुए कंपनी के एजेंडे का मार्गदर्शन करेंगे।”नडे ला इस अतिरिक्त भूमिका में बोर्ड का एजेंडा निर्धारित करने के मामले में नेतृत्व करेंगे। श्री नडेला ने 2014 में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ का पदभार संभाला था।

Microsoft New Chairman बने सत्या नडेलाReplyForward

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›