• देश
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जेपी नड्डा ने दी शुभकामनाएं

    BJP President JP Nadda

    नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

    नड्डा ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, “आप सभी को सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। इस वर्ष योग दिवस का मुख्य थीम ‘ योगा फ़ॉर वेलनेस’ है।”

    उन्होंने कहा, “मैं आप सभी से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, घर पर ही रहकर अपने परिवार के साथ योग करने की अपील करता हूँ।”

    नड्डा ने आगे कहा,“हमें अपनी संस्कृति की अनमोल धरोहर पर गौरवान्वित होते हुए दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। करें योग, रहें निरोग।”

    968f05e4cf284faa3714e4bdb1779f34

    Pratima Shukla

    प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।
    1 mins