Report by : News Desk
Published at : Updated at :
ताजनगरी में फिर बरसा कोरोना का कहर
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा।  ताजनगरी में फिर से संक्रमण बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 6,254 लोगों की जांच की गई, जिनमें आठ नए मरीज मिले हैं। वहीं 10 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। जिले में अब 75 सक्रिय मरीज हैं। अबतक मिले कुल 25,660 मरीजों में से 25,134 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक जनपद में 451 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं ठीक होने की दर 97 फीसद से ऊपर है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने लोगों से सतर्कता बरतने और कोविड व्यवहार को जीवन में अपनाने की अपील की है। 

तीसरी लहर से बचने के लिए ये करें

  1. टीकाकरण: 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग टीका लगवाएं। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, टीके के बाद भी कोई संक्रमित होता है, तो उसकी हालत गंभीर नहीं होगी। 
  2. डबल मास्क: घर से बाहर जाते वक्त डबल मास्क लगाकर जाएं। जरूरी हो तो ही घर से बाहर जाएं। अस्पताल, रेलवे स्टेशन, मॉल और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
  3. सैनिटाइजर: खाने पीने से पहले हाथों को साबुन से साफ करें। हाथ साफ नहीं हैं तो आंख, नाक और मुंह को नहीं छुएं। कम से कम एक मीटर की दूरी से ही बातें करें।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›