• मनोरंजन
  • करीना कपूर को किसी भी फिल्म को ठुकराने का अफसोस नहीं

    करीना कपूर को किसी भी फिल्म को ठुकराने का अफसोस नहीं
    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि उन्हें किसी भी फिल्म को ठुकराने का अफसोस नहीं है। करीना कपूर ने वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी। करीना को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये दो दशक हो गये हैं। इस दौरान करीना ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, हालांकि, उन्होंने कई फिल्मों में काम करने के प्रस्ताव भी ठुकराये जो बाद में सुपरहिट साबित हुयी।

    करीना कपूर ने कहा, “जब मैं पीछे देखती हूं, तो लगता है, लेकिन मैं अपने लाइफ और करियर में आगे बढ़ती रहती हूं। मैंने कभी भी किसी फ़िल्म के ना करने पर अफसोस नहीं किया। वे सभी बड़ी सफलता हासिल कीं, लेकिन ये मेरे लिए नहीं थी। यदि ‘कल हो ना हो’ की होती, तो शायद सैफ़ अली ख़ान से शादी नहीं की होती।

    कौन जानता है। करीना ने कहा, “भगवान ने मेरे लिए कुछ लिखा है और आपको लाइफ ऐसे ही देखना चाहिए। आपको भाग्य देखना होगा। वैसे भी अंत वह सिर्फ एक फ़िल्म ही है। आपको लाइफ को कहीं बड़े नजरिए से देखना होगा।

    Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
    advt amazone
    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins