Report by : Neha Singh
Published at :
दिव्या अग्रवाल बिग बॉस ओटीटी के विनर, निशांत बने उड़ान रोडअप
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन से ही एक स्ट्रांग प्लेयर के रूप में अपनी छाप छोड़ने वाली दिव्या अग्रवाल ने बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। जबकि फर्स्ट रनरअप निशांत भट्ट रहे। जबकि शमिता शेट्टे को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। जबकि घर के गुड ब्वॉय कहे जाने वाले राकेश बापेट चौथे नंबर पर रहे।

सभी को मात देते हुए दिव्या ने बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी के साथ ही 25 लाख रुपये अपने नाम कर लिए। इसके साथ ही दिव्या को दिव्या अब सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में नजर आएंगी।

सभी खिलाड़ियों में से जिसके हाथ जैकपॉट लगा वो प्रतीक रहे। जब बिग बॉस की तरफ से उन्हें ब्रीफकेस ऑफर किया गया और ये बताया गया कि इस बीफ्रकेस को लेने के बाद वो सीधे सलमान खान वाले बिग बॉस में जा सकते हैं। बिना एक क्षण गंवाए प्रतीक ने ब्रीफकेस उठाया और चलते बने।

इसके साथ ही प्रतीक बिग बॉस 15 के पहले कंटेस्टेंट भी बन गए।बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी अपने नाम करने वाली दिव्या अग्रवाल का ये दूसरा रियलिटी शो है। इससे पहले वो MTV Ace of Space में भी विनर रह चुकी हैं। दिव्या ने 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी जीता। इस मौके पर मेजबान करण जौहर ने कहा, “नारी शक्ति जिंदाबाद”।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›