E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

  • ई-रेडियो इंडिया ब्यूरो, कंचौसी औरैया

थाना दिबियापुर क्षेत्र के अंतर्गत मजरा घसापुरवा गाँव निवासी एक युवक शौच जाते समय ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों व गाँव वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुँची कंचौसी चौकी और दिबियापुर थाना पुलिस ने पंचनामा कर शव को चिचौली पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रविवार की शाम घसापुरवा गाँव का निवासी शिव सिंह उम्र लगभग 29 वर्ष पुत्र रमाकांत यादव शौच के लिए रेलवे ट्रेक पार कर नहर की तरफ गया था। वहाँ से वापस आते समय अप लाइन से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया।

जिससे उसका शव क्षतिग्रस्त हो गया। और मृत्यु हो गई| सूचना पर मौके पर पहुँचे कंचौसी चौकी प्रभारी चंद्रिका प्रसाद यादव ने शव का पंचायत नामा करवाया। और शव को पोस्टमार्टम हाऊस चिचौली भेजा गया।

96be54fd65fbf1a119c5c35a3b6143820d3d2fcd4baf1de5dae331959e10f9fa
प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।