पद्मश्री मिलने पर कंगना ने विरोधियों पर कसा तंज
पद्मश्री मिलने पर कंगना ने विरोधियों पर कसा तंज

पद्मश्री मिलने पर कंगना ने विरोधियों पर कसा तंज

0 minutes, 4 seconds Read

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को सोमवार को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पद्मश्री मिलने के बाद कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो अपने विरोधियों को तल्ख शब्दों में जवाब देती नजर आ रही हैं।

पद्मश्री मिलने के बाद वायरल हुआ कंगना का VIDEO
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को सोमवार को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कंगना रनौत को पद्मश्री अवॉर्ड दिया। वहीं पद्मश्री मिलने के बाद कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कंगना रनौत जहां भारत सरकार का आभार व्यक्त करती नजर आ रही हैं तो वहीं उनका विरोध करने वाले लोगों को जवाब देती भी दिखीं।

वीडियो शेयर कर किया भारत सरकार का धन्यवाद
कंगना ने अपने फैंस और फालोअर्स के लिए इंस्टाग्राम पर एक मैसेज शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे पहले एक एक्ट्रेस के रूप में अपने काम के लिए कई पुरस्कार मिले थे, लेकिन पद्म श्री ने दिखाया कि कैसे देश ने उन्हें एक ‘आदर्श नागरिक’ के रूप में भी महत्व दिया। वहीं कंगना ने इस मैसेज के जरिए कहा कि उन्होंने पैसे से ज्यादा दुश्मन बनाए हैं। ये सम्मान बहुत से लोगों का मुंह बंद करेगा।

https://www.instagram.com/tv/CWAeiqRFUty/?utm_source=ig_web_copy_link

पैसों से ज्यादा दुश्मन बनाए- कंगना
कंगना ने कहा कि ‘दोस्तों एक कलाकार के रुप में मुझे कई बार बहुत प्यार और सम्मान मिले हैं, लेकिन आज पहली बार एक आदर्श नागरिक होने के नाते मुझे देश से अवॉर्ड मिला है, इसके लिए मैं आभारी हूं। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि मैंने जब अपने करियर की शुरुआत की तो मुझे कई सालों तक सफलता नहीं मिली। लेकिन जब मुझे 8-10 सालों बाद सफलता मिली तो मैंने सफलता का मजा न लेते हुए कई अलग तरह पर काम करना शुरू किया। मैंने कई चीजों का बहिष्कार किया चाहे वह आइटम नंबर हो या बड़े प्रोडक्शन की फिल्में मैंने इन सब चीजों का बहिष्कार किया। यहां तक की पैसों से ज्यादा दुश्मन बनाए।

‘मेरा सम्मान लोगों के मुंह बंद कर देगा’
कंगना ने आगे कहा कि अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय देती हूं। मैंने देश के खिलाफ होने वाली चीजों के खिलाफ आवाज उठाई, चाहें फिर वो जिहादी हों, खालिस्तानी हो या फिर देश के खिलाफ बोलने वाले दूसरे देश। यहां तक की मुझ पर कई केस भी चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि मुझे यह सब करने से क्या मिलता है? मैं यह सब क्यों करती हूँ? यह आपका काम नहीं है। तो यह पुरस्कार उनके लिए मेरा जवाब है। पद्म श्री के रूप में जो मुझे सम्मान मिला है ये बहुत लोगों के मुह बंद करेगा।

Similar Posts

error: Copyright: mail me to info@eradioindia.com