• उत्तराखंड
  • मुन्ना चौहान ने किया हर घर भाजपा अभियान का शंखनाद

    मुन्ना चौहान ने किया हर घर भाजपा अभियान का शंखनाद

    विकासनगर (देहरादून)। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने लाइन जीवनगढ़ में घर घर भाजपा, हर घर भाजपा अभियान का शंखनाद किया। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। केंद्र की मोदी और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

    उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब कल्याण की कई योजनाएं चलाईं। कहा क‌ि कोरोना काल में मोदी सरकार ने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मुहैया कराया। कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार भी जन कल्याण में जुटी है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान कार्यकर्ता इन उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं।

    अभियान के दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रचिता ठाकुर और मुकेश शर्मा के नेतृत्व में घरों पर भाजपा के झंडे और स्टीकर लगाए गए।

    इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया, सुनीता देवी, जिला मंत्री नीरज चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य आशा चौहान, नबाव, उस्मान, एडवोकेट रोशन नेगी आदि मौजूद रहे।

    968f05e4cf284faa3714e4bdb1779f34

    Pratima Shukla

    प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।
    1 min