• धर्म
  • AAJ KA RASHIFAL 27 January || TODAY HOROSCOPE 27 January

    rashi fal 1

    AAJ KA RASHIFAL 27 January TODAY HOROSCOPE 27 January : आपको रोजाना मिलेगा अपनी राशि के अनुसार भविष्यवाणी व सटीक जानकारी…रोजाना की अपडेट पाने के लिए आप WWW.ERADIOINDIA.COM को अभी बुकमार्क करें या मोबाइल पर संपर्क करें-

    मेष: आज आप संतान के विवाह में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान हैं, तो वह आज आपके किसी परिजन की मदद से दूर होती दिख रही है। आज आप अपने व्यापार में अपने किसी परिजन से मदद मांग सकते हैं, जो आपको मिलेगी भी। आज आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम रखना होगा.

    वृष: आप अपने धन को भविष्य के लिए निवेश करेंगे, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ अवश्य देगा, इसलिए आज अपने धन को एचडी अथवा सट्टेबाजी में निवेश करें।आज आप दान पुण्य के कार्यों पर कुछ धन भी व्यय करेंगे, जिससे आपकी कीर्ति चारों ओर फैलेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आप अपने परिवार जनों के साथ कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं।

    AAJ KA RASHIFAL 27 January , TODAY HOROSCOPE 27 January: रोजाना अपडेट के लिए विजिट करते रहें ई-रेडियो इंडिया डॉट कॉम

    मिथुन: आज आपको व्यापार के लिए यदि छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़े, तो अवश्य जाएं, क्योंकि वह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी और इसमें आपको कुछ लाभ अवश्य मिलेंगे और आप दोनों के बीच यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा, जिससे आपके संबंध मधुर होंगे।व्यापार के लिए आज आप कुछ यात्राएं भी कर सकते हैं.

    कर्क: किसी कार्य के चलते आज आपको दोपहर से लेकर शाम तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि कोई पारिवारिक विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। भाई बहनों के साथ रिश्तो में मधुरता आएगी। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में जा सकते हैं।

    सिंह: आज आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपका घरेलू व अच्छे गुण वाले लोगों से मेल मिलाप बढ़ेगा। सायंकाल के समय अतिथि आगमन से आपका धन व्यय बढ़ सकता है, लेकिन परिवार के छोटे बच्चे मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आज आपका अच्छे गुण वाले लोगों से मिल मिलाप बढेगा। ससुराल पक्ष के रिश्तों में कोई परेशानी चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगा।

    कन्या: आज आप अपने व्यवसाय में चल रही परेशानियों को अपने भाई से साझा करेंगे, जिसका आपको लाभ भी मिलेगा। नौकरी से जुड़े जातक पार्ट टाइम काम करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए समय निकालने में आज कामयाब रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के हाथ कुछ नई डील लग सकती हैं। सायंकाल के समय आज आप किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

    तुला: आपको संतान के भविष्य की भी चिंता हो सकती है, लेकिन व्यवसाय में भरपूर लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज यदि आप अपने आय के मुकाबले व्यय अधिक करेंगे, तो वह आपको भविष्य में परेशानी दे सकता है, इसलिए सोच समझकर धन व्यय करें। ससुराल पक्ष से भी आज मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आप अपनी माता जी को कोई उपहार भेट कर सकते हैं.

    वृश्चिक: आज आपकी नौकरी व व्यवसाय में शत्रु पक्ष आप पर हावी होने का प्रयास करेगा, लेकिन आपको सावधान रहना होगा। अपनी आंखें और कान खोल कर कार्य करना होगा। आज आपको आर्थिक लाभ तो भरपूर मात्रा में होगा, लेकिन लाभ से अधिक खर्चा होने के कारण चिंता बनी रहेगी। आज आपका स्थान परिवर्तन होने का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। आज आपको संतान के विवाह की चिंता सता सकती है.

    धनु: परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति करेंगे, जिससे धनु: आपका व्यय अधिक होगा। आज आप सायंकाल के समय अपने माता पिता को देव दर्शन आदि के लिए लेकर जा सकते हैं। आज आपको अपने व्यापार के लिए किसी की सलाह की आवश्यकता होगी, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ होगा। संतान को आज कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है.

    मकर: आज आप कोई दुकान व मकान खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसमें जीवनसाथी की सलाह लेना उत्तम रहेगा। आज आपके शत्रु आपको बिना कारण ही आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, वह आपकी उन्नति देखकर परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में आज कुछ धन की कमी का सामना करना पड़ेगा। सायंकाल का समय आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे.

    कुंभ: आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। संतान के भविष्य की आज आपको चिंता सता सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज कोई वाद विवाद हो सकता है, लेकिन उसमें जीवनसाथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे। आपका रुका हुआ धन किसी मित्र की मदद से आज आपको प्राप्त हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा.

    मीन: आज आपको फिजूलखर्ची और व्यर्थ के विवाद से भी दूर रहना होगा। यदि आपके पिताजी को कोई रोग है, तो वह आज पीड़ा दे सकता है।आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है, इसलिए आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि पहले से भी आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो आज कष्टों में कोई वृद्धि हो सकती है.

    B68eafe86d518d19b842a1b36e617e2b

    Shivani Mangwani

    Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.
    1 mins