• उत्तर प्रदेश
  • मेरठ
  • अंसल टाउन में लगा ली फांसी

    11 jpg

    मेरठ। रुड़की रोड स्थित अंसल टाउन कॉलोनी के रोज टावर के पास ही एक मकान में काम कर रहे मजदूर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर मोर्चरी के लिए भिजवा दिया। थाना पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है, जांच की जाएगी।
    अंसल टाउन कॉलोनी के लिए रोज टावर एक डरावना नाम बन चुका है। लगभग एक माह पूर्व दसवीं कक्षा के छात्र शिवम यादव की रोज टावर की आठवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। छात्र के परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज भी कराया था, जबकि पुलिस आत्महत्या मान कर चल रही थी। अभी तक यह केस हत्या और आत्महत्या की अनसुलझी गुत्थी बना हुआ है।
    बुधवार को यही रोज टावर फिर सुर्खियों में है। इसके पास एक मकान में काम कर रहे झांसी निवासी संतोष ने फांसी लगाकर जान दे दी। रोज टावर के पास मौत की खबर से अंसल टाउन में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अनुसार हत्या के कारण स्पष्ट नहीं है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होना बताया जा रहा है क्योंकि फांसी छिड़काव करने वाले पानी के पाइप से लगाई गई है। मृतक के ठेकेदार का कहना है कि मृतक नशे का आदी था। थाना पल्लवपुरम प्रभारी अवनीश कुमार अष्टवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

    08f23965bd5137ba918236c42b0b0c23

    Santram Pandey

    पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।
    1 min